फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The director was attacked and his silver jewellery, mobile phone and other items were stolen. The injured man received 21 stitches on his head

Mohali News: डायरेक्टर पर हमला कर चांदी के गहने, मोबाइल और अन्य सामान लूटा, घायल के सिर में लगे 21 टांके

Fri, 10 Apr 2026 02:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The director was attacked and his silver jewellery, mobile phone and other items were stolen. The injured man received 21 stitches on his head
मोहाली। औद्योगिक क्षेत्र फेज-8बी के एक ज्वेलरी वर्कशॉप में देर रात लुटेरों ने चांदी के गहने, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। वारदात के दौरान वर्कशॉप के डायरेक्टर पर हमला किया गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके सिर पर 21 टांके लगाए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित करणवीर सिंह गोसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कूदन लाइट्स गोल्ड ज्वेलरी नामक वर्कशॉप के डायरेक्टर हैं। अपने कर्मचारी श्रीकांत दास के साथ प्लॉट नंबर-19, फेज-8बी में ही रहते हैं। बुधवार अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे वह अपने कमरे में मौजूद थे, तभी तीन युवक दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस आए। आरोप है कि लुटेरों ने करणवीर सिंह पर हमला कर दिया। उनके पास धारदार हथियार और लोहे की रॉड थी। हमलावरों ने उनको बुरी तरह पीटा और सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने तिजोरी की चाबी मांगी, लेकिन पीड़ित ने बहाना बनाकर चाबी नहीं दी। इस पर लुटेरों ने उनका मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया। उसमें डेबिट कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड रखे हुए थे।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने वर्कशॉप में तलाशी ली और चांदी के गहने, कुछ नकली आभूषण और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर अपने साथ ले गए। सभी सामान को एक काले रंग के बैग में भरकर आरोपी मौके से भाग गए। घटना के बाद घायल अवस्था में करणवीर सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। चौकी इंचार्ज गुलशन कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed