{"_id":"6838b46da70506f89c0a4d77","slug":"the-council-will-spend-rs-174-crore-on-separating-wet-and-dry-waste-and-its-maintenance-mohali-news-c-71-1-spkl1025-129598-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गीला-सूखा कूड़ा अलग करने और उसके रखरखाव पर परिषद खर्च करेगा 1.74 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गीला-सूखा कूड़ा अलग करने और उसके रखरखाव पर परिषद खर्च करेगा 1.74 करोड़ रुपये
विज्ञापन
नगर परिषद की बैठक में शामिल पार्षद। संवाद
नयागांव। नगर परिषद नयागांव की हाउस की मीटिंग वीरवार को प्रधान बलविंदर कौर की अध्यक्षता में हुई। इसमें 21 वार्डों में से 13 पार्षद मीटिंग में मौजूद रहे। मीटिंग के दौरान शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठाने, गिला-सूखा कूड़ा अलग करने और उसके रखरखाव को लेकर प्रस्ताव पास किया गया। हाउस ने इस काम के लिए 1.74 करोड़ का अनुमानित खर्च तय किया।
इसके साथ ही कई अन्य मुद्दों पर विचार कर उनको पास कर दिया गया। सरकार के निर्देशानुसार नगर परिषद को शहर को स्वच्छ बनाने के लिए शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सुनिश्चित करना है ताकि आमजन खाली प्लाटों, सड़कों/गलियों व अन्य खुले स्थानों पर कचरा न फेंके। उपयोगकर्ता शुल्क सरकारी निर्देशों के अनुसार तय किए गए। जिसका ठेका एक निजी कंपनी को दिया गया।
यह रहेंगे शुक्ल
1. होटल (5 से अधिक कमरे के लिए 1000/- रुपये प्रतिमाह)
2. शैक्षणिक संस्थान : (छात्रावास सुविधा सहित) के लिए 1000/- रुपये प्रतिमाह)
3. शैक्षणिक संस्थान (छात्रावास सुविधा के बिना) 500/- रुपये प्रतिमाह)
4. रेस्तरां (200 से अधिक सीटें: र 500/रुपये प्रतिमाह)
5. फलों ओर जूस की दुकानें से 100/- रुपए प्रतिमाह
6. व्यावसायिक क्षेत्र से 80/- रुपए प्रति दुकान प्रतिमाह
7. आवासीय क्षेत्र से डोर टू डोर कूड़ा उठाने कलेक्शन करने के लिए 80/- रुपये प्रति घर प्रतिमाह
उपरोक्त दरें उन घरों/दुकानों, होटलों, शैक्षणिक संस्थानों आदि पर भी लागू होंगी, जिनका कचरा निजी कचरा संग्रहकर्ताओं द्वारा एकत्रित किया जाएगा।