फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The condition of the toilets of mother child care center is poor

मदर चाइल्ड केयर सेंटर के शौचालयों की हालत खस्ता

Tue, 23 Jun 2020 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
The condition of the toilets of mother child care center is poor
मोहाली। फेज-छह सरकारी सिविल अस्पताल स्थित मदर चाइल्ड केयर सेंटर के शौचालय की हालत काफी खराब है। सारी गंदगी शौचालय के फर्श पर आ जाती है। इससे यहां आने वाले लोगों को परेशानी आती है। इस संबंधी एसएमओ अरीत कौर ने बताया हमारे सभी शौचालयों में यह समस्या बनी हुई है। हमने कई बार काम कर रहे इमारत के ठेकेदारों को इस मामले में लेटर लिखकर चिंता जाहिर की है। लेकिन ठेकेदारों द्वारा कोई हल नहीं निकाला गया। हमें बताया जाता है कि यह समस्या मेन होल से जुड़ी है जिसको एमसी ऑफिस देखता है। हालांकि एसएमओ ने बताया इन सबके बावजूद हमारे सफाई कर्मी ब्लॉक हुए पाइप खुद हाथ से साफ कर रहे हैं। जिसके फोटो और वीडियो मुझे रोज फोन पर आते हैं। अब यह प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि बारिश का मौसम शुरू होने से पहले इस समस्या का समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन

हर 15 मिनट बाद करते हैं सफाई
चाइल्ड मदर केयर सेंटर में भर्ती महिलाओं का कहना है कि शौचालय की गंदगी के चलते उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्राउंड फ्लोर में ओटी और ओपीडी होने से यहां आने वाले लोगों को दिक्कत आती है। यहां काम करने वाले सफाई कर्मचारियों का कहना है कि दिन में हर 15 मिनट बाद हम इन शौचालयों की सफाई करते हैं। एक महिला सफाई कर्मी ने बताया कि एक दिन सफाई करते समय ऊपर से गंदा पानी मेरे सिर पर गिरने वाला था फिर भी ऐसे हालातों में हम यहां सफाई करते हैं। वार्ड में भर्ती सैनी माजरा की जसविंदर कौर ने बताया कि वे यहां पिछले चार दिन से हैं। शौचालय में जाने से डर लगाता है। बड़े ऑपरेशन होने के कारण मुझे चलने में परेशानी होती है इसलिए बिना किसी की मदद से चल नहीं सकती। जबकि शौचालय की हालत काफी खराब है। मेरा साथ की कई और महिलाएं भी ऐसी ही हालात में शौचालय जाती हैं अस्पताल वालों से हमारी विनती है कि इन शौचालयों को साफ-सुथरा बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed