{"_id":"696fef2a2129e2d5720f6ffb","slug":"the-committee-condemned-the-unilateral-declaration-of-ashok-gupta-as-the-chairman-mohali-news-c-71-1-spkl1025-138243-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: समिति ने अशोक गुप्ता को एकतरफा अध्यक्ष घोषित करने की निंदा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: समिति ने अशोक गुप्ता को एकतरफा अध्यक्ष घोषित करने की निंदा की
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एमआईए) की पूरी कार्यकारिणी समिति ने हाल ही में अशोक गुप्ता को अध्यक्ष घोषित किए जाने की कड़ी निंदा की है। यह घोषणा बलजीत सिंह द्वारा की गई, जो स्वयं को वर्ष 2024–25 के लिए अध्यक्ष बता रहे हैं। समिति का कहना है कि यह कदम पूरी तरह से एकतरफा और संविधान के विरुद्ध है।
एसोसिएशन के महासचिव दिलप्रीत बोपाराय ने कहा कि एमआईए में हमेशा अध्यक्ष का चयन जनरल बॉडी के मतदान से होता रहा है। संविधान, मेमोरेंडम, आर्टिकल्स और बाई-लॉज की अनदेखी कर की गई कोई भी नियुक्ति लोकतांत्रिक व्यवस्था और संगठन के नियमों का खुला उल्लंघन है।
वर्तमान अध्यक्ष मुकेश बंसल ने स्पष्ट किया कि एसोसिएशन परिसर के शांतिपूर्ण कब्जे को लेकर जिला एवं सत्र न्यायालय, मोहाली में मामला विचाराधीन है। ऐसे में बिना निर्धारित प्रक्रिया अपनाए नए अध्यक्ष की घोषणा करना पूरी तरह अनुचित और अस्वीकार्य है। कार्यकारिणी समिति ने लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन और एमआईए के संविधान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी सदस्यों से नियमों का पालन करने की अपील की है।