फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The commercial face of private schools has come to the fore, the pressure of fees is also under lockdown

प्राइवेट स्कूलों का कामर्शियल चेहरा आया सामने, लॉकडाउन में भी बना रहे फीस का दबाव

Fri, 03 Apr 2020 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
The commercial face of private schools has come to the fore, the pressure of fees is also under lockdown
मोहाली। कोरोना संकट के बीच प्राइवेट स्कूल फीस और फंड जमा करने की ताक में हैं। लॉकडाउन के दौरान परिजनों से फीस की वूसली के लिए दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन अब प्राइवेट स्कूल ऐसा नहीं कर सकेंगे। शिक्षा विभाग पहले ही स्कूलों को फीस री-शैड्यूल करने के आदेश दे चुका है। लॉकडाउन के दौरान ही प्राइवेट स्कूलों ने पेरेंट्स को एसएमएस कर फीस जमा करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया था। जिसकी शिकायत के बाद डीसी ने वीरवार को आदेश जारी कर स्कूलों को स्पष्ट हिदायत दे दी है।
विज्ञापन

मोहाली के कई प्राइवेट स्कूल ने लॉकडाउन के दौरान ही फीस जमा करवाने के लिए अप्रैल के पहले हफ्ते में आखिरी तारीख निर्धारित कर दी थी। वहीं, कई स्कूल पेरेंट्स पर अप्रैल और मई की फीस जमा करवाने के लिए दबाव बना रहे थे। प्राइवेट स्कूलों की इस हरकत की शिकायत डीसी को की गई। जिसके बाद वीरवार को डीसी ने अकादमिक सत्र-2020-21 के दौरान उसी स्कूल में पढ़ाई जारी रखने वाले स्टूडेंट्स की दाखिला प्रक्रिया व फीस वसूली पर अगले आदेशों तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्राइवेट स्कूल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। स्कूल प्रबंधन को समझना चाहिए कि परिजन और स्टूडेंट्स इस समय किन मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों को एडमिशन फीस की अदायगी के लिए दोबारा तारीख निर्धारित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आखिरी तारीख हालात सामान्य होने के एक महीने बाद की निर्धारित की जाए। इसके साथ ही स्कूल किसी तरह का जुर्माना वसूल नहीं करेंगे। डीसी ने बताया कि अगर अब किसी भी स्कूल की शिकायत प्रशासन को मिली तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिन परिजनों ने पहले ही फीस जमा करवा दी है, उन्हें रिफंड नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed