फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The civic department sought revenue record for the inclusion of areas in the corporation

निकाय विभाग ने क्षेत्रों के निगम में शामिल किए जाने का मांगा रेवेन्यू रिकॉर्ड

Tue, 31 Aug 2021 02:26 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
The civic department sought revenue record for the inclusion of areas in the corporation
मोहाली। नगर निगम में नए सेक्टरों और गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव निकाय विभाग के पास अटक गया। साथ ही इस प्रस्ताव को मंजूर होने में अभी और समय लग सकता है। क्योंकि निकाय विभाग ने नगर निगम से उन क्षेत्रों का रेवेन्यू रिकॉर्ड मांगा है, जिन्हें नगर निगम में शामिल किया जाना है। हालांकि सूत्रों की मानें तो यह प्रस्ताव सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। उनकी कोशिश यहीं है कि इस प्रस्ताव को तुरंत पास करवाया जाए, ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें इस चीज का फायदा मिल पाए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इस साल हुए नगर निगम चुनाव में निगम के एरिया में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। क्योंकि कोरोना काल के चलते नए एरिया को नगर निगम में शामिल नहीं किया गया था। केवल पुराने वार्डों को तोड़ मरोड़कर वार्डबंदी की गई थी। इसके बाद जनसंख्या विभाग ने भी निगम में नए एरिया शामिल करने की अनुमति दे दी थी। इसके बाद जून मेें नगर निगम में अब बलौंगी और बलौंगी कॉलोनी, सेक्टर-118 और 119 को शामिल करने का प्रस्ताव लाया गया। जबकि बल्लोमाजरा को इसमें शामिल नहीं किया गया। इसी तरह बड़माजरा और बड़माजरा कॉलोनी, बरियाली और गमाडा की ओर से मंजूरी टीडीआई प्रोजेक्ट सेक्टर-118, 119, 117, 116, 92 और 74ए, ग्रीन एनक्लेव, सेक्टर-66 अल्फा केवल सरकार और गमाडा की ओर से मंजूर प्रोजेक्ट, सेक्टर-82, सेक्टर -91 और 92। गांव कंबाली को छोड़कर रेलवे लाइन/बाउंड्री तक ब्लक मार्केट मैटीरियल और अन्य एरिया को शामिल करने का प्रस्ताव पास कर भेजा गया।
विज्ञापन

नगर निगम ने प्रस्ताव पास करते हुए दलील दी थी कि नगर निगम को नक्शा और अन्य टैक्सों से आमदनी होगी। इसके अलावा गांवों की सभी शामलात जमीन नगर निगम की हो जाएगी। इसके अलावा गांवों का सर्वपक्षीय विकास होगा और वाटर सप्लाई, सीवरेज और ड्रेनेज का काम टेकओवर हुुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed