फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The Chief Minister became the leader of the district, then the daughter won the Mirs Universe title and got recognition all over the world

मोहाली से ईयर अंडर-2021

Fri, 31 Dec 2021 01:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister became the leader of the district, then the daughter won the Mirs Universe title and got recognition all over the world
मोहाली। वीआईपी जिले के लिए साल 2021 काफी उपलब्धियों से भरा रहा है। इस दौरान जहां खरड़ निवासी चमकौर साहिब के एमएलए चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री बने, वहीं खरड़ की ही बेटी हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में अपने जिले के साथ-साथ देश का नाम रोशन कर दिया। इसके अलावा खरड़-बलौंगी फ्लाईओवर से लेकर नए अधिकारी तक मिले और प्रशासन ने कई ऐसी योजनाएं शुरू कीं, जिनका लाभ लोग आने वाले समय में भी उठाएंगे। हालांकि अपराध से जुड़ी कुछ ऐसी घटनाएं भी हुईं जिन्होंने पूरे पंजाब को हिलाकर रख दिया।
विज्ञापन

1. साल के पहले दिन जिले को मिला था फ्लाईओवर का तोहफा
वीआईपी जिले के लिए 2021 का पहला दिन ही खास रहा था। इस दौरान पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बलौंगी से लेकर खरड़ तक बनाए गए दस किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर को जनता को समर्पित किया था। इससे जहां चंडीगढ़ से लुधियाना, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर तक जाने वालों का सफर आसान हुआ। वहीं, लोगों को रोजाना यहां पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी छुटकारा मिला था। यह प्रोजेक्ट 2015 में शुरू होकर 2018 में पूरा होना था। जबकि यह प्रोजेक्ट कई साल की देरी से चल रहा था।
विज्ञापन

2. आधी रात तक चली सुनवाई, पूर्व डीजीपी सैनी को मिली रिहाई
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की ओर से पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी यानी पूर्व महानिदेशक सुमेध सिंह सैनी को अगस्त में पूछताछ के बहाने बुलाकर गिरफ्तार कर लिया गया था। उन पर भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला दर्ज किया गया था। लेकिन अगले ही दिन जब जिला अदालत में सैनी को पेश किया गया। इस दौरान सैनी के वकीलों ने मामले में हाईकोर्ट में याचिका लगा दी। इसके बाद दोनों कोर्ट में समांतर सुनवाई हुई। आखिर देर रात को उन्हें राहत मिल गई थी और विजिलेंस को उन्हें छोड़ना पड़ा था। विजिलेंस को रिमांड तक नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. दिनदहाड़े अकाली नेता की गोलियां मारकर कर दी थी हत्या
अकाली नेता विक्रमजीत सिंह विक्की मिंडूखेड़ा की अगस्त में दिनदहाड़े सेक्टर-71 में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। उन पर हमला उस समय हुआ था, जब वह अपने दोस्त से मिलने मार्केट में उनके दफ्तर पहुंचे हुए थे। वह करीब डेढ़ किलोमीटर तक खुद को बचाने के लिए भागे थे। लेकिन कामयाब नहीं हो पाए थे। उनकी 18 गोलियां लगने से मौत हो गई थी। अभी तक गोलियां चलाने वाले आरोपी पकड़े नहीं गए हैं। पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है और करीब 30 गैंगस्टरों को इस मामले में प्रोडक्शन वारंट पर ले लिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मिंडूखेड़ा के परिवार ने केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
4. कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा हुए गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से कांग्रेस के नेता सुखपाल सिंह खैहरा को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें जिला अदालत में पेश किया गया था। उनकी गिरफ्तारी से पूरे पंजाब की राजनीति गर्मा गई थी। उनके समर्थक काफी संख्या में मोहाली पहुंच गए थे। उन्होंने अदालत में कहा था कि वह पूरी तरह से निर्दोष हैं। साथ ही उन्हें भगवान पर पूरा भरोसा है और परिवार सुप्रीम कोर्ट तक जाने के लिए कह रहा है।
5. नशा तस्करी केस में शिअद नेता मजीठिया पर दर्ज हुआ केस
दिसंबर में अकाली दल के प्रमुख नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया पर फेज-4 स्थित स्टेट क्राइम ब्रांच में केस दर्ज किया गया है। इसके बाद से वह भूमिगत चल रहे हैं। यहां तक अपनी सिक्योरिटी भी छोड़ गए हैं। उनके वकील मामले में अदालतों में पैरवी कर रहे हैं। जबकि राजनीतिक पार्टियां इसी बहाने उन पर हमला बोल रही हैं।
6. सीएम की हत्या पर इनाम देने के लगे थे पोस्टर
मोहाली शहर में जनवरी में तत्कालीन पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाले पोस्टर लगे थे। इनमें सीएम को जान से मारने वालों को 10 लाख डालर देने की बात कही गई थी। जैसे ही यह पोस्टर लगे थे तो इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई थी। थाना फेज-11 में इस संबंधी बाकायदा अज्ञात पर केस तक दर्ज किया गया है।
7. जिले को मिले नए डीसी और एसएसपी
सितंबर में जैसे चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे, उसके तुरंत बाद उन्होंने सबसे पहले अपने गृह जिले के डीसी का तबादल किया था। इस दौरान उन्होंने मोहाली का डीसी ईशा कालिया को नियुक्त किया था। इससे पहले गिरीश दियालन मोहाली के डीसी थे। इसी तरह बाद में एसएसपी बदले गए थे। नवजोत सिंह माहल का एसएसपी बनाया गया था।
8. तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने ली थी तीन लोगों की जान
जिले में इस बार तीन सड़क हादसे काफी खतरनाक तरीके से हुए। इससे पूरा शहर दहल गया। इनमें एक मार्च में हुआ था। जब तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने एयरपोर्ट रोड के राधा स्वामी चौक पर तीन लोगों की जान ले ली थी। कार सवार चंडीगढ़ के एक रसूखदार परिवार का बच्चा था। यह मामला कोर्ट में चल रहा है। दिसंबर में सेक्टर-76 में एक हादसा हुआ। इसमें गैस सिलिंडर से भरी गाड़ी एक कार से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले खरड़-लुधियाना रोड पर एक कार सवार ने सड़क के किनारे खड़े दो लोगों को रौंद दिया था। उनकी मौत हो गई थी। जबकि कार सवार एक युवक की जान गई थी।
9. एयरोट्रोपोलिस सिटी बसाने की दिशा में काम
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (गमाडा) की ओर से इस साल एयरोट्रोपोलिस सिटी बसाने की दिशा में काम शुरू हुआ। मोहाली का यह सबसे बड़ा रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट होगा, जो लोगों के अपने घर के सपने को पूरा करेगा। इस प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारने के लिए काम भी शुरू कर दिया गया है। इस सिटी में रेजिडेंशियल, कॉमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल की व्यवस्था रहेग और यह 1700 एकड़ जमीन में पहले बनेगा। इसके पहले फेज में 12 हजार रेजिडेंशियल और 900 कॉमर्शियल साइट बनेंगी। पीआर-9 आईटी सिटी रोड की ओर कॉमर्शियल-इंस्टीट्यूशनल बेल्ट डेवलप की जाएंगी
10. खरड़ में मिलेगी नई सब तहसील से लेकर बस स्टैंड की सुविधा
खरड़ के लिए यह साल कई मायनों में अच्छा रहा। इस दौरान घंडुआं को अलग सब तहसील बनाने संबंधी फैसला लिया गया है। वहीं, करोड़ों रुपये के प्रोजेक्टों के शिलान्यास रखे गए। इनमें खरड बस स्टैंड, कजौली वाटर वर्क्स से आने वाले पानी के लिए पंपिंग स्टेशन और भगवान श्रीराम से जुड़े धार्मिक स्थलों को संवारने के प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी गई। इससे इलाके के लोगों को फायदा मिलेगा।
11. सिसवां डैम का हुआ सौंदर्यीकरण, बनेगा चंदन का कलस्टर
पंजाब सरकार की ओर से मुल्लांपुर स्थित सिसवां डैम का सौंदर्यीकरण किया गया। यहां पर वोटिंग से लेकर कई नई सुविधाएं शुरू की गई हैं। यह चीजें आम लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगी। इसी तरह मुल्लांपुर में चंदन की लकड़ी का कलस्टर बनाया जाएगा। इससे भी इलाके के लोगों का फायदा होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

12. पहाड़ काट कर समतल करने पर गिरी कई लोगों पर गाज
पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास से मात्र 6-7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नयागांव के पास एक गांव में अवैध खनन हो रहा था। यह मामला जैसे ही सामने आया पंजाब सरकार पूरी तरह से हरकत में आ गई। खनन विभाग के अधिकारियों ने खुद गांव का दौरा किया और इसके बाद विभाग के मंत्री ने भी दौरा कर मौका देखा। इसके बाद जहां दो सरकारी मुलाजिमों को निलंबित किया गया। वहीं, इस मामले में शामिल कई दिन तक कई लोगों के खिलाफ केस तक दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed