फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The carts were removed one day and were set up again the next day

Mohali News: एक दिन हटाई रेहड़ियां दूसरे दिन फिर से वहीं सजी

Wed, 20 Aug 2025 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The carts were removed one day and were set up again the next day
जीरकपुर। शहर में सड़क किनारे लगी रेहड़ी-फड़ी और दुकानों के बाहर तक रखा सामान लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। परेशानी की बात यह है कि नगर परिषद की अतिक्रमण हटाओ दस्ता एक दिन रेहड़ी-फड़ी हटाती है तो दूसरे दिन वही रेहड़ी-फड़ी वहीं दोबारा सजी होती है। ऐसा ही ताजा मामला पटियाला रोड का सामने आया है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने सोमवार को पटियाला रोड से रेहड़ी फड़ी हटाने की कार्रवाई की थी, लेकिन हैरानी की बात है कि मंगलवार को सभी रेहड़ी-फड़ी शाम के समय दोबारा वहीं सजी मिली। हैरान करने वाली बात यह है कि सोमवार को जैसे ही विंग कार्रवाई करने के लिए पटियाला लाइट पर पहुंचा तो दो किलोमीटर के दायरे में जितने भी फ्रूट विक्रेता थे, वह विंग के मौके पर पहुंचने से पहले अपना सामान पैक कर वहां से चले गए। मंगलवार को सभी रेहड़ियां दोबारा शाम को वहीं पटियाला रोड पर सज गई थी।
विज्ञापन




हमने कल ही कार्रवाई की थी, बाकी मैं दोबारा मौका देखकर कार्रवाई के लिए बोल देता हूं। वेंडर पॉलिसी के लिए हमारी उच्च अधिकारियों से बात चल रही है। - परविंदर सिंह, इंस्पेक्टर एंकरोचमेंट विंग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed