फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The car overturned on the divider after colliding with the bus

बस से टकरा कर कार डिवाइडर पर पलटी, दो लड़कियां बाल-बाल बचीं

Sun, 20 Mar 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
The car overturned on the divider after colliding with the bus
खरड़। शनिवार दोपहर खरड़-लुधियाना राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार एक निजी बस की साइड से टकरा कर बेकाबू होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में चालक के अलावा दो लड़कियां सवार थीं। दोनों को दुर्घटना में मामूली चोटें आई हैं। यह दुर्घटना भागोमाजरा टोल प्लाजा के पहले ओमेगा सिटी के सामने हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक निजी कंपनी की कैब का चालक गुरजंट सिंह ओमेगा सिटी से दो लड़कियों को लेकर निकला था। टोल प्लाजा मोड़ पर वह कार को मोड़ कर खरड़ की ओर आ रहा था। जब वह ओमेगा सिटी के पास पहुंचा तो अपने आगे जा रही एक निजी बस को ओवरटेक करते हुए वह स्पीड पर कंट्रोल नहीं रख सका और उसकी कार बस की साइड से टकराती हुई घूम कर डिवाइडर पर जा पलटी। गनीमत रही कि सवारियां बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

दुर्घटना होते ही लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने कार के शीशे तोड़ कर कार में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक एक दूसरे को इस दुर्घटना का दोषी बता रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से हटाया तथा यातायात शुरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन- दुर्घटना के बाद डिवाइडर पर पलटी कार।
फोटो नंबर- 19 खरड़-फोटो नंबर 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed