फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The body of a female Patwari from Baghpat was found hanging from a noose; she apologized to her parents in a suicide note.

Mohali News: बागपत की महिला पटवारी का फंदे से लटकता मिला शव, सुसाइड नोट में माता-पिता से मांगी है माफी

Sun, 14 Dec 2025 12:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The body of a female Patwari from Baghpat was found hanging from a noose; she apologized to her parents in a suicide note.
नयागांव। यूपी के बागपत निवासी एक महिला पटवारी का शव न्यू चंडीगढ़ ईको सिटी में एक किराए के मकान में मिला है। वह मुल्लांपुर में किक्रेट मैच देखने के लिए चंडीगढ़ पुलिस में तैनात अपनी सहेली के पास आई थी। मौके से एक मोबाइल और सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें माता-पिता से माफी मांगी है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत इकट्ठे कर अपने कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय पटवारी पूजा थाना चांदी के गांव मनसूदपुर की निवासी है। वह पटवारी के पद पर तैनात थी। यहां 9 दिसंबर से सहेलियों के पास रह रही थी। वीरवार रात 12 बजे मैच खत्म होने के बाद घर पहुंचने के बाद उक्त महिला ने अपनी सहेलियों से कहा कि उसे कुछ जरूरी काम करना है। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस में तैनात उसकी सहेली घर की छत पर टहलने चली गई। कुछ देर बाद जब उसने नीचे आकर देखा तो युवती फंदे से लटक रही थी। युवती ने अपने सुसाइड नोट में कहा है कि वह अपनी मर्जी से यह कदम उठा रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। महिला ने सुसाइड नोट में अपने माता-पिता से इस कदम के लिए माफी भी मांगी है। पुलिस ने इस मामले में लड़की के परिजनों को सूचित कर दिया है। लड़की के शव को खरड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed