फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The accused who threatened singer Mankirt Aulakh was granted bail by the court on three conditions

Mohali News: गायक मनकीरत औलख को धमकी देने वाले आरोपी को तीन शर्तों पर अदालत से मिली जमानत

Sat, 20 Sep 2025 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The accused who threatened singer Mankirt Aulakh was granted bail by the court on three conditions
मोहाली। गायक मनकीरत औलख और उसके परिवार को व्हाट्सएप के जरिए धमकी देने के मामले में मोहाली पुलिस ने गांव खुड्डा जस्सू (चंडीगढ़) निवासी हरजिंदर सिंह की अदालत ने तीन शर्तों के तहत जमानत मंजूर कर ली है। पुलिस और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद जमानत अर्जी मंजूर करते हुए अदालत ने कहा कि हरजिंदर सिंह को इस मामले में 24 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। तब से वह हिरासत में है और उसके पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन

अदालत में मौजूद जांच अधिकारी ने कहा था कि हरजिंदर सिंह का किसी भी आपराधिक गिरोह से कोई संबंध नहीं है, वह पहले ऐसी किसी गतिविधि में शामिल नहीं पाया गया। अदालत का कहना है कि चालान पेश करने और मुकदमे को पूरा करने में काफी समय लगेगा। हरजिंदर सिंह को एक और अवधि के लिए सलाखों के पीछे रखने का कोई फायदा नहीं होगा। कुछ शर्तों के साथ अदालत ने नियमित जमानत का आदेश दिया। इस बीच पुलिस और सरकारी वकील ने अदालत से हरजिंदर सिंह की जमानत खारिज करने का अनुरोध करते हुए कहा कि वह बाहर आकर सबूतों से छेड़छाड़ कर सकता है।
विज्ञापन

अदालत ने तीन शर्तें जिसमें वह सुनवाई की हर तारीख पर अदालत में पेश होगा, वह मामले के सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेगा और अदालत की पूर्व अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ेगा के तहत उसकी जमानत मंजूर कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed