फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The 2 year old demand of the residents of Gurjeevan Vihar will be fulfilled soon, the stalled development work in the colony has started

Mohali News: गुरजीवन विहार के निवासियों की 2 वर्ष पुरानी मांग जल्द होगी पूरी, कॉलोनी में रुके हुए विकास कार्य हुए शुरू

Thu, 15 May 2025 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
The 2 year old demand of the residents of Gurjeevan Vihar will be fulfilled soon, the stalled development work in the colony has started
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में स्थित गुरजीवन विहार के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर कार्रवाई शुरू हो गई है। बुधवार को यहां पर सड़कें बनाने का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

कॉलोनी में नगर परिषद जीरकपुर की ओर से जेसीबी मशीन भेज कर कॉलोनी की गलियों तथा सड़कों की खुदाई शुरू करवा दी गई है। इसके बाद इनका निर्माण का काम भी शुरू होगा।
विज्ञापन

गुरजीवन बिहार रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष योगराज सहोता और अन्य निवासियों एपी अरोड़ा, जोगिंदर पाल, सोनी, त्यागी, जीएस यादव तथा अन्य लोगों की ओर से पिछले दो वर्ष से नगर परिषद को पत्र भेजे जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई न होने पर लोगों ने एडीसी मोहाली, डिप्टी कमिश्नर मोहाली के अलावा मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान तक भी समस्या पहुंचाई थी। आखिरकार नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू की और सड़क निर्माण के लिए जेसीबी मशीन की मदद से गुरजीवन विहार की सड़कों की खुदाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed