फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Thar crushed two youths riding a bike

Mohali News: थार ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला

Sun, 19 Jul 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Thar crushed two youths riding a bike
मोहाली। चंडीगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसा शुक्रवार देर रात करीब एक बजे हुआ। दुर्घटना में दोनों युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर फेज-8 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे में 25 वर्षीय रणजीत सिंह निवासी गांव गुडाणा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 26 वर्षीय तरणवीर सिंह, जो मूल रूप से फरीदकोट का रहने वाला है। वर्तमान में सोहाना स्थित अमन पीजी में रह रहा है। वह भी हादसे में घायल हुआ।
विज्ञापन

उसे उपचार के लिए फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फेज-8 थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed