फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Terror of stray dogs in Shivalik Vihar, ten people bitten in a month

Mohali News: शिवालिक विहार में लावारिस कुत्तों का आतंक, एक माह में दस को काटा

Wed, 09 Jul 2025 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Terror of stray dogs in Shivalik Vihar, ten people bitten in a month
जीरकपुर। जीरकपुर के पटियाला रोड पर स्थित शिवालिक विहार कॉलोनी में इन दिनों लावारिस कुत्तों का आतंक है। पिछले करीब एक वर्ष में इनकी संख्या में भारी वृद्धि देखने को मिली है। दो दिन पहले दो बच्चों पर हमला करने पर लोग नाराज भी हैं। वर्तमान में शिवालिक विहार में लावारिस कुत्ते झुंड बनाकर घूमते नजर आते हैं। ये कुत्ते कॉलोनी के लोगों पर पहले भी हमला कर चुके हैं। अगर एक माह की बात करें तो क्षेत्र में लावारिस कुत्ते करीब 10 लोगों को काट भी चुके हैं। इसके अलावा रात के समय बाहर खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में कुछ कुत्ता प्रेमी भी रहते हैं। उनके कारण ही इन लावारिस कुत्तों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है। अगर कोई भी व्यक्ति किसी कुत्ते को कुछ कह देता है तो कुत्ता प्रेमी उसकी शिकायत कर देते हैं और उसे परेशानी में भी डाल देते हैं। स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद अधिकारियों से मांग की है कि तुरंत उनकी इस समस्या की ओर ध्यान देकर इसका समाधान किया जाए।
विज्ञापन

बच्चों पर किया हमला
हमारे क्षेत्र में लावारिस कुत्तों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यह लोगों को परेशान करते हैं। दो दिन पहले बाहर खेलते दो बच्चों पर कुत्तों ने हमला कर दिया था। वहां से गुजरने वाले दो राहगीरों ने उनको बचाया, वरना कुत्ते बच्चों का नुकसान भी कर सकते थे। - साहिल कुमार, शिवालिक विहार
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ियो में नुकसान करते हैं
लावारिस कुत्ते बाहर खड़ी गाड़ियों का बहुत नुकसान करते हैं। रात के समय कुत्ते इकट्ठे होकर गाड़ियों के ऊपर कूदते हैं। इससे उनके एंटीना और वाइपर टूट जाते हैं। नगर परिषद को इसकी ओर ध्यान देना चाहिए। - डॉ. सोमनाथ शर्मा स्थानीय निवासी।

कुत्तों की संख्या बढ़ रही है
शिवालिक विहार में कुत्तों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हमें जानकारी मिली थी कि नगर परिषद लावारिस कुत्तों की नसबंदी करवाता है। हमारे क्षेत्र में आज तक एक बार भी कोई कुत्तों को उठाने नहीं आया है। अगर सही तरीके से सभी कुत्तों को ले जाकर उनकी नसबंदी की जाए तो आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगेगा। -श्याम किशोर, शिवालिक विहार


महिलाएं चोटिल होती हैं
लावारिस कुत्ते महिलाओं और बच्चों पर हमला कर देते हैं। बचने के लिए कई बार महिलाएं दौड़ पड़ती हैं, फिर गिरने से चोटिल हो जाती हैं। रात के समय कुत्तों के शोर से लोगों की बार-बार नींद भी खराब हो जाती है। -निशा रानी, शिवालिक विहार


लावारिस कुत्तों की नसबंदी का काम लगातार जारी है। बारी-बारी सभी क्षेत्र के कुत्तों को ले जाकर उनकी नसबंदी की जा रही है। आने वाले दिनों में शिवालिक विहार के आवारा कुत्तों की भी नसबंदी करवा दी जाएगी। -रंजीत कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed