फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Tenders not open even after ultimatum, councilors will sit outside the corporation today

अल्टीमेटम के बाद भी नहीं खुले टेंडर, आज पार्षद देंगे निगम के बाहर धरना

Wed, 22 Jan 2020 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Tenders not open even after ultimatum, councilors will sit outside the corporation today
मोहाली। शहर में नगर निगम के चुनाव होने में अब कुछ ही समय रह गया है। लेकिन शहर के विकास कार्य पूरी तरह से रुक गए हैं। क्योंकि दो सौ से अधिक विकास कार्यों से जुड़े टेंडर प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण काफी समय से नहीं खुल पाए हैं। इस मामले को लेकर अकाली-बीजेपी पार्षद पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ समय पहले उन्होंने नगर निगम कमिश्नर को अल्टीमेटम भी दिया था कि विकास कार्यों के टेंडर जल्दी खोले जाएं, नहीं तो उनकी ओर से संघर्ष किया जाएगा। लेकिन इसके बाद भी निगम ने इस दिशा में कार्रवाई नहीं की। इसके बाद अब पार्षदों ने बुधवार को नगर निगम भवन के बाहर रोष प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नगर निगम ने पहले दो सौ विकास कार्यों से जुड़े टेंडर लगा दिए थे। लेकिन बाद में पता चला था कि जिन हेड में टेंडर लगाए गए थे, उनमें पैसे ही नहीं हैं। इसके बाद निगम के मेयर कुलवंत सिंह की ओर से स्पेशल बैठक बुलाकर विकास कार्यों के लिए 9 करोड़ के फंडों को पिछले बजट से रिएप्रोपिएट कर दिया गया है। इसके बावजूद एक सप्ताह गुजरने के बाद भी यह टेंडर नहीं खुल पाए थे। इसी मामले को लेकर नगर निगम के सत्ता पक्ष के अकाली-भाजपा पार्षद वीरवार को निगम कमिश्नर को मिले थे। उस दौरान कमिश्नर ने कहा था कि प्रस्तावों को लोकल बॉडीज विभाग को भेजा गया है। डायरेक्टर लोकल बॉडीज से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर खोल दिए जाएंगे। लेकिन इसके बाद भी यह प्रस्ताव सिरे नहीं चढ़ पाए, जिसके बाद यह हालत बने हैं।
विज्ञापन

---बॉक्स
ओपन एयर जिम के प्रस्ताव भी शामिल
नगर निगम के सत्ता पक्ष की ओर से जिन विकास कार्यों के 200 टेंडर्स खोलने को लेकर कहा जा रहा है। इन टेंडरों में शहर के सभी 50 वार्डों में ओपन एयर जिम लगाने के टेंडर भी रुके हुए हैं। सभी वार्डों में पहले एक-एक ओपन एयर जिम लगा दिया गया है। अब दूसरे ओपन एयर जिम के टेंडर खुलने पर ही इन्हें लगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed