{"_id":"60735f688ebc3ee61f059c04","slug":"tender-for-development-works-worth-rs-25-crore-canceled-repair-of-parks-tubewell-work-hangs-in-the-balance-mohali-news-pkl410062198","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर रद्द ..पार्कों की मरम्मत, ट्यूबवेल का काम अधर में लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर रद्द ..पार्कों की मरम्मत, ट्यूबवेल का काम अधर में लटका
विज्ञापन
जीरकपुर। लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं को परेशानी झेल रहे शहरवासियों को अब कुछ समय और मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। दरअसल स्थानीय प्रशासन ने बुनियादी सुविधाओं के कायाकल्प के लिए करीब 25 करोड़ रुपये के टेंडरों को मंजूरी दी थी, परंतु टेंडर प्रक्रिया में तकनीकी कारणों के चलते सभी टेंडरों को रद्द कर दिया गया।
दूसरी ओर हाउस का गठन होने के बाद अब प्रशासन की शक्तियां खत्म हो गईं। इसके चलते शहरवासियों को अब हाउस की पहली बैठक होने का इंतजार करना पड़ेगा। टेंडर रद्द होने का असर यह होगा कि अब शहरवासियों को 2 महीने तक खस्ताहाल सड़कों से ही आवाजाही करनी पड़ेगी। इसके अलावा पार्कों की मरम्मत, पीने वाले पानी को लेकर नए ट्यूबवेल का काम अधर में लटक गया।
सड़कों का होना था कायाकल्प
नगर परिषद की ओर से बीते माह जारी किए गए टेंडर में करोड़ों रुपये से बलटाना के सड़कों की कायाकल्प होना था। दरअसल बलटाना के वार्ड नंबर-1, 2, 3, 4, 5, 7 व 31 के अंदर सड़कीय नेटवर्क को मजबूत करने की योजना बनाई गई थी। योजना के तहत इलाके की गलियों के अलावा मुख्य सड़कों पर इंटरलाकिंग टाइल्स को बिछाने की परियोजनाएं शामिल थीं, परंतु तकनीकी कारणों के चलते रद्द हुए टेंडरों की वजह से लंबा समय इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
हाउस की पहली बैठक तक करना होगा इंतजार
नगर परिषद से जुड़े अधिकारियों की मानें तो इससे पहले टेंडरों को मंजूरी देने का अधिकार प्रशासक के पास था, लेकिन 7 अप्रैल को हाउस का प्रधान नियुक्त होने के बाद प्रशासक की शक्तियां खत्म हो र्गईं। वहीं, ये शक्तियां अब हाउस को दे दी गई हैं, लेकिन हाउस के पास शक्तियां तो आ चुकी हैं। परंतु उसे अभी पंजाब सरकार से जारी होने वाली अधिसूचना का इंतजार है। इसके बाद ही शहर के विकास कार्यों पर अपनी शक्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में लोगों को हाउस की बैठक होने तक का इंतजार करना पड़ेगा।
कोट्स..
मार्च महीने के अंदर जारी किए गए टेंडरों की प्रक्रिया में तकनीकी खामी आ जाने के बाद रद्द कर दिया गया है। अब नए सिरे से टेंडरों की प्रक्रिया को शुरू करके हाउस की बैठक में पेश किया जाएगा। मार्च महीने में करीब 25 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर लगाए गए थे।
-मुकेश राय, एमई, जीरकपुर नगर परिषद।