{"_id":"6498a90b68cddcc7fe0119f9","slug":"ten-minutes-of-rain-exposed-the-claims-of-the-administration-waterlogging-on-the-roads-mohali-news-c-71-1-mli1001-2165-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: दस मिनट की बारिश ने खोली प्रशासन के दावों की पोल, सड़कों पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: दस मिनट की बारिश ने खोली प्रशासन के दावों की पोल, सड़कों पर जलभराव
विज्ञापन
मोहाली/नयागांव। प्रशासन की ओर से बरसात से पहले किए गए निकासी प्रबंधों की पोल नयागांव में रविवार को हुई दस मिनट की बारिश ने ही खोलकर रख दी। शहर के नाडा रोड, चर्च रोड, करोर रोड, मुख्य बाजार रोड, आदर्श नगर रोड आदि पर जलभराव हो गया। लोग बोले कि मानसून की बारिश होगी तो सड़कों का क्या हाल होगा अनुमान लगाया जा सकता है। वहीं मोहाली में बारिश कम होने के चलते जलभराव की स्थिति देखने को नहीं मिली।
जानकारी के अनुसार मानसून के मौसम से पहले डीसी आशिका की तरफ से जिले के सभी अधिकारी और नगर परिषदों के कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें अपने अपने इलाकों में बरसाती पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध करने के आदेश दिए गए थे। इस बैठक का जवाब भी अधिकारियों की तरफ से डीसी को दिया गया होगा लेकिन हकीकत रविवार को हुई बारिश के बाद सामने आ गई।
इलाके में ऐसी कोई सड़क नहीं थी जिस पर बरसाती पानी न बह रहा हो। सुबह सुबह ही हुई इस बारिश के बाद राहगीर भी परेशान हुए। लोगों ने नगर परिषद के कर्मचारियों को कोसना शुरू कर दिया। स्थानीय निवासी प्रितपाल ने कहा कि नगर परिषद के कर्मचारी दफ्तर से बाहर निकलकर असल हालात देखते ही नहीं है। उनके द्वारा जो दावे किए जाते हैं वह सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहते हैं। अभी यह हाल है तो आगे बरसात में क्या हालात होंगे।
विज्ञापन
कोट
इलाके में पानी भरने की समस्या के हल के लिए सैनटरी विभाग को कहा है। बरसात के दौरान जहां कहीं भी पानी भरने की समस्या आएगी, वहां मोटर (इंजन) भेजकर पानी निकलवा दिया जाएगा। -एडी शर्मा, जेई, नगर परिषद, नयागांव
बॉक्स
शहर के इलाके हो जाते हैं जलमग्न
मोहाली। अभी हाल ही में हुई बारिश के दौरान शहर के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 और 8, रिहायशी एरिया फेज-1, फेज-4, फेज-5, फेज3बी2, फेज-11 समेत नए सेक्टर-76 से 80 समेत एयरपोर्ट रोड पर कई जगह पर पानी भर जाता है। रविवार को शहर में हल्की बूंदाबांदी होने से कम जगह पर ही पानी भरा देखने को मिला लेकिन बरसात के दौरान इन इलाकों में स्थिति बिगड़ जाती है। वहीं जीरकपुर के वीआईपी रोड पर स्थित माया गार्डन 1, माया गार्डन 3, साऊथ सिटी, रेल विहार, लोहगढ़, पीरमुछल्ला, शिवालिक विहार, गाजीपुर गोल्ड सैंड आदि इलाकों में भी पानी भरना आम है। मोहाली नगर निगम और नगर परिषद जीरकपुर इसके हल के दावे करती है लेकिन बरसात में सब पानी में बह जाते हैं।