{"_id":"67215264ba1dc079100af2a1","slug":"tempo-filled-with-apples-stuck-in-pit-traffic-jam-for-four-hours-mohali-news-c-16-1-pkl1006-551831-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सेब से भरा टेंपो गड्ढे में फंसा, चार घंटे तक लगा ट्रैफिक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सेब से भरा टेंपो गड्ढे में फंसा, चार घंटे तक लगा ट्रैफिक जाम
Wed, 30 Oct 2024 02:54 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ से लांडरा रोड को जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लगी, चार घंटों के दौरान कोई भी पुलिस कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा
फोटो मैनुअल में खरड़ जाम के नाम से है
संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। आर्य कॉलेज रोड पर मंगलवार देर शाम एक सेब से भरा टेंपो गहरे गड्ढे में फंस गया। लगभग सात बजे फंसे इस टेंपो को रात 11 बजे बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। इन चार घंटों के दौरान यातायात पूरी तरह ठप रहा। चंडीगढ़ से लांडरा रोड को जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। इन चार घंटों के दौरान कोई भी पुलिस कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। जाम में फंसे लोग एक दूसरे से लड़ते देख गए।
आसपास के दुकानदारों ने बताया कि खरड़ नगर परिषद ने इस सड़क पर बरसात का पानी भरने से रोकने के लिए अंडरग्राउंड पाइप लांडरा रोड नाले तक बिछाए थे। इसके आखिरी सिरे पर लगभग तीन फुट गहरा गड्ढा बनाकर मैनहोल बनाया था ताकि समय-समय पर इस नाले की सफाई की जा सके। दुकानदारों के बार-बार कहने के बावजूद नगर परिषद ने इस मैनहोल पर ढक्कन नहीं लगाया। सिर्फ एक सीमेंट की स्लैब रखकर काम चला लिया।
मंगलवार शाम को सेब लदा टेंपो जब इस गड्ढे के ऊपर से गुजरा तो इस पर रखी सीमेंट की स्लैब टूट गई। टेंपो का पिछला टायर इस गड्ढे में फंस गया। टेंपो को बाहर निकालने के लिए जब टेंपो से सेब की पेटियां उतारी गईं तब जाकर टेंपो को गड्ढे से बाहर निकल सका।
विज्ञापन
इस घटना के चश्मदीद लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मैनहोल पर तुरंत ढक्कन लगाया जाए, किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।