फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Teachers kept all three gates of DPI closed for two hours, gates opened after the demands from the education department were met.

Mohali News: डीपीआई के तीनों गेट अध्यापकों ने दो घंटे रखे बंद, शिक्षा विभाग से मांग पूरी होने के बाद खोले गेट

Sat, 14 Sep 2024 05:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Teachers kept all three gates of DPI closed for two hours, gates opened after the demands from the education department were met.
मोहाली। नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग के लिए 23 दिन से डीपीआई इमारत के बाहर प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार अध्यापकों के सब्र का बांध टूट ही गया। बेरोजगार अध्यापकों ने डीपीआई के तीनों गेटों पर ताला जड़ दिया और शिक्षा विभाग के सामने रखी मांग पूरी होने के बाद ही गेट के ताले खोले। वहीं दीवारों पर लगी ग्रिल पर चढ़कर कर्मचारी अंदर-बाहर आ रहे थे। प्रदर्शनस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही है।
विज्ञापन

बेरोजगार अध्यापकों ने शुक्रवार को दोपहर तीन बजे डीपीआई के तीनों गेट में ताला लगा दिया। इस दौरान अंदर के लोग अंदर रह गए और जो बाहर थे वह बाहर ही रहे। बेरोजगार अध्यापकों ने तीन बजे से लेकर पांच बजे तक गेट बंद रखा। इस वजह से अंदर फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ईटीटी 2364 संघर्ष कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट हरजीत सिंह ने कहा कि नियुक्ति पत्रों के लिए संघर्ष करने का समय आ गया है। शिक्षा विभाग को अगर डीपीआई बिल्डिंग के गेट खुलवाने हो तो नियुक्ति जारी करने से संबंधित नोटिफिकेशन जारी करे। इसके बाद डीपीआई के अंदर काम करने वाले कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई और कर्मचारी दीवार कूदकर बाहर आने की कोशिश करने लगे। इस दौरान एक महिला कर्मचारी ग्रिल में फंस गई तो उसे प्रदर्शनकारियों ने किसी तरह सुरक्षित नीचे उतारा। वहीं शिक्षा विभाग ने नियुक्ति पत्र से संबंधित नोटिफिकेशन देने की मांग को पूरा कर दिया। जिसके बाद बेरोजगार अध्यापकों ने गेट खोल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed