फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Teachers also goes to Chandigarh after farmers protest

शिक्षकों ने भी किया चंडीगढ़ कूच, वाईपीएस चौक पर धक्कामुक्की, पुलिस ने रोका

Thu, 19 May 2022 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Teachers also goes to Chandigarh after farmers protest
मोहाली। जिला पुलिस व प्रशासन बुधवार दोपहर उस समय आफत में आ गया जब किसानों का मामला अभी निपटा भी नहीं था कि अचानक कच्चे अध्यापक भी संघर्ष की राह पर आ गए। उन्होंने भी चंडीगढ़ की तरफ कूच करने की कोशिश की लेकिन वाईपीएस चौक पर ही उन्हें रोक लिया गया। पुलिस व कच्चे अध्यापकों के बीच धक्कामुक्की तक हुई। अध्यापकों का कहना था कि उनके साथ भी सरकार ने धोखा किया। सरकार ने सत्ता में आने से पहले वायदा किया था कि उन्हें पहल के आधार पर पक्का किया जाएगा लेकिन अब उनकी सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब दो बजे काफी संख्या में कच्चे अध्यापक गुरुद्वारा अंब साहिब के पास पहुंच गए। इस दौरान पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया। शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों से उनकी बैठक करवाने का ऑफर तक दिया लेकिन कच्चे अध्यापक पुलिस की एक भी बात सुनने को तैैयार नहीं थे। उनका कहना था कि आज वे अपने हक लेने आए हैं और ऐसे में वह चंडीगढ़ स्थित सीएम दफ्तर में जाकर ही हटेंगे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। पुलिस और मुलाजिमों में धक्कामुक्की हुई। इसी बीच महिला अध्यापकों का कहना था कि पुलिस ने महिलाओं के सामने पुरुष मुलाजिम तैनात किए हैं, जो गलत है। इस पर पुलिस के सीनियर अधिकारियों का कहना था कि यहां पर कोई मुकाबला नहीं करवाया जा रहा है। वह अपनह्म् ड्यूटी निभा रहे हैं और किसी भी कीमत पर किसी को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। कानून व्यवस्था को बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। जो भी व्यक्ति नियम तोड़ेगा, उसे जेल में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा था- सरकार आने पर करेंगे पक्का
ये वही शिक्षक हैं जिन्होंने चुनाव से पहले मोहाली में करीब दो महीने संघर्ष किया था। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने खुद धरनास्थल पर पहुंचकर उन्हें आश्वासन दिया था कि उनकी सरकार आने पर उन्हें पक्का किया जाएगा लेकिन अब कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पूरे पंजाब में 13 हजार कच्चे शिक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed