फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Teacher unions are also happy to Education minister

दशहरे पर खिले शिक्षकों के चेहरे

Sun, 13 Oct 2013 02:12 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Sun, 13 Oct 2013 02:12 AM IST
विज्ञापन
 Teacher unions are also happy to Education minister
दशहरे से ठीक एक दिन पहले शनिवार को शिक्षामंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने राज्य की अधिकतर टीचर यूनियन को खुश कर दिया। इस दौरान उन्होंने जहां टीचरों की शिकायतों को सुना।
विज्ञापन



वहीं, मौके पर अधिकारियों को टीचरों की समस्याएं दूर करने के आदेश भी दिए। मीटिंग में शिक्षा विभाग के सचिव से लेकर डीजीएसई तक तमाम अधिकारी मौजूद रहे।


इस दौरान पहले एसएसए रमसा अध्यापक यूनियन की राज्य इकाई का एक दल शिक्षामंत्री से मिला। इस दौरान यूनियन के नेताओं ने दलील दी कि टीचर पांच सालों से स्कूलों में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन



लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा उनकी मांगों की सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने टीचरों को रेगुलर करने की मांग उठाई। साथ ही इस संबंधी अपनी प्र्र्रेजेंटेशन भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षामंत्री ने टीचरों की मांग को जायज बताया। साथ ही अधिकारियों का मामले का अध्ययन कर तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए। फिर एडेड स्कूलों टीचर यूनियन के दल ने शिक्षामंत्री से मीटिंग की।


यूनियन ने शिक्षामंत्री को बताया कि राज्य में 484 के करीब एडेड स्कूल चल रहे हैं। कई सालों से इन स्कूलों में टीचरों की भरती नहीं हुई है। इसलिए एडेड स्कूलों में तैनात टीचरों को सरकारी स्कूलों में शिफ्ट किया जाए।


शिक्षामंत्री ने यूनियन के नेताओं को बताया कि वह इस बारे में केस बनाकर जल्दी ही मुख्यमंत्री को भेजेंगे। एलिमेंटरी टीचर यूनियन के नेता भी शनिवार को शिक्षामंत्री से मिले।

इस दौरान उन्होंने प्राइमरी, मिडल व हाईस्कूलों को मिलाने के फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई। इस बात पर शिक्षामंत्री ने यूनियन की मांग पर सहमति जताई।


साथ ही स्कूलों में अलग हाजिरी रजिस्टर लगाने का फैसला लिया। वहीं, प्राइमरी स्कूलों में छुट्टी का समय तीन बजे करने का निर्णय भी लिया गया।

गुरदासपुर एवं पठानकोट जिले की सिन्योटिरी सूची अलग तैयार करने के आदेश भी अधिकारियों को दिए। मीटिंग में शिक्षा सचिव अंजली भावरा, डीजीएसई राहुल कुमार, डीपीआई सीनियर सेकेंडरी कमल गर्ग, डीपीआई एलिमेंटरी दर्शन कौर समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed