फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Taxi stand removed on GMADA's notice, shopping street will be double lane

Mohali News: गमाडा के नोटिस पर हटाया टैक्सी स्टैंड, डबल लेन होगी शॉपिंग स्ट्रीट

Thu, 06 Mar 2025 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Taxi stand removed on GMADA's notice, shopping street will be double lane
मोहाली। शॉपिंग स्ट्रीट में फेज-7 से फेज-11 तक चल रहे डबल लेन सड़क के निर्माण में आने वाली मुश्किल अब हल हो गई है। यहां बनाए गए झज्ज टैक्सी स्टैंड के बूथ के कारण काम रुका हुआ था। गमाडा के नोटिस के बाद उसके मालिक ने हटा लिया है।
विज्ञापन

टैक्सी स्टैंड मालिक लंबे समय से निगम और गमाडा से जगह की मांग कर रहा था। गमाडा ने उसके कागज चेक करने के बाद बताया था कि वह अलॉट की गई जगह के बजाय गलत जगह बैठा है। इससे गमाडा ने टैक्सी स्टैंड के मालिक को तीन दिन का समय देकर कहा था कि वह सड़क के बीच आ रहे बूथ को हटाकर निर्धारित स्थान पर शिफ्ट कर ले। नहीं तो गमाडा कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


गमाडा के अनुसार फेज-7 से फेज-11 तक की सड़क को डबल लेन बनाने का काम करीब 38 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा है। इसका करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। फेज-7 से 11 तक तकरीबन पूरी सड़क की चौड़ाई पूरी की जा चुकी है। फेज-9 में झज्ज टैक्सी स्टैंड का बूथ सड़क के बीच में आने से वहां काम नहीं हो पाया था। टैक्सी स्टैंड के संचालकों ने बूथ हटाने के लिए जगह मांगी थी। गमाडा के नोटिस पर बुधवार को टैक्सी स्टैंड के मालिक ने बूथ को हटा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
अब फेज-9 में झज्ज टैक्सी स्टैंड का बूथ हटा दिया गया है। नोटिस के बाद टैक्सी स्टैंड के मालिक ने उसे हटाकर अलॉट की जगह पर शिफ्ट कर दिया है। बूथ के शिफ्ट होते ही रोड का काम शुरू करके 30 अप्रैल तक काम पूरा कर दिया जाएगा। -पंकज महमी, एक्सईएन, गमाडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed