फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Tata Safari driver hits Activa rider near Orchid Hotel, dies

ऑर्चिड होटल के पास टाटा सफारी चालक ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर, मौत

Tue, 27 Jul 2021 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Tata Safari driver hits Activa rider near Orchid Hotel, dies
जीरकपुर। रविवार की रात एक अज्ञात टाटा सफारी चालक ने एक एक्टिवा सवार और एक रेहड़ी चालाक को टक्कर मार दी। इसमें एक्टिवा सवार और रेहड़ी चालक दोनों घायल हो गए। इनमें से एक्टिवा सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि रेहड़ी चालक अस्पताल में भर्ती है। ढकोली पुलिस ने अज्ञात टाटा सफारी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान बलटाना निवासी गंगाराम साहू के रूप में हुई है और रेहड़ी चालक छोटूराम पंचकूला निवासी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई कैलाश साहू निवासी बलटाना ने बताया कि उसका भाई गंगा राम साहू बलटाना में कन्फेक्शनरी की दुकान चलाता था और रात को पंचकूला में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता था। रविवार रात 10 बजे जब वह पंचकूला में ड्यूटी करने के लिए अपने एक्टिवा पर जा रहा था तो पंचकूला बैरियर के नजदीक ऑर्चिड होटल के पास एक टाटा सफारी चालक ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी। टाटा सफारी उसके एक्टिवा को घसीटते हुए सामने से आ रही तीन पहिया रेहड़ी से जा टकराई। इस हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को पंचकूला के सेक्टर 6 सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां मेरे भाई गंगा राम की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि टाटा सफारी का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया गया है। ढकोली पुलिस ने बताया कि अज्ञात टाटा सफारी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed