फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Syringes and medicines stolen from Aam Aadmi Clinic

Mohali News: आम आदमी क्लीनिक से सिरिंज और दवा चोरी

Mon, 16 Sep 2024 07:18 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
Syringes and medicines stolen from Aam Aadmi Clinic
फेज-11 के आम आदमी क्लीनिक में देर रात हुई वारदात
विज्ञापन

क्लीनिक के सीसीटीवी कैमरे थे खराब, वारदात नहीं कैद

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। आम आदमी क्लीनिक फेज-11 से देर रात मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर 9000 दवा के टेबलेट और दो सिरिंज के डिब्बे ले गए। आशंका है कि यह काम नशेड़ियों का हो सकता है। वजह है कि चोरी सिर्फ इंजेक्शन की सिरिंज और दवाओं की ही हुई है।
फेज-11 स्थित आम आदमी क्लिनिक में देर रात कुछ अज्ञात चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने वहां से कुछ दवाइयां और इंजेक्शन की सिरिंज के डब्बे चोरी कर लिए। मामले की जानकारी पुलिस को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

फेज-11 की पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी के हवाले से मिली जानकारी में पता लगा है कि चोरों ने 9000 दवाई के टेबलेट और दो सिरिंज के डिब्बे चुराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशेड़ियों का हो सकता है काम
पुलिस का कहना है कि वारदात में नशेड़ी शामिल हो सकते हैं। क्योंकि क्लीनिक से दवा और सिरिंज के अलावा कुछ चोरी नहीं हुआ है। जिसका उपयोग चोर नशे के लिए कर सकते हैं। वहीं क्लीनिक के पीछे सारा जंगल वाला इलाका है, वहीं से ही नशेड़ी क्लीनिक के अंदर घुसे होंगे और ताला तोड़ कर दवाएं ले गए। इलाके में पुलिस गश्त को और मजबूत कर दिया गया है।


क्लीनिक के कैमरे खराब, नहीं मिली फुटेज
सूत्रों से मिली जानकारी में पता लगा है कि फेज-11 के आम आदमी क्लीनिक के सीसीटीवी कैमरा काफी समय से खराब हैं। वहीं रविवार देर रात जब चोरों ने घटना को अंजाम दिया तब कैमरा न चलने के कारण कुछ भी सीसीटीवी में कैद नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed