फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Swallowed poison as soon as a case of rape with a female friend was registered, hospitalized

महिला दोस्त से दुष्कर्म का केस दर्ज होते ही निगला जहर, अस्पताल में भर्ती

Wed, 13 Oct 2021 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Swallowed poison as soon as a case of rape with a female friend was registered, hospitalized
नयागांव। एक महिला से उसी के दोस्त ने दुष्कर्म कर उसकी फोटो फेसबुक पर वायरल कर दी। इस मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर नयागांव थाने की पुलिस ने आरोपी शरीफ खान के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक जब आरोपी को पता चला कि उसके खिलाफ केस दर्ज हो गया है तो उसने जहर निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि जहर निगलने के बाद आरोपी को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। लेकिन उसके घर में झगड़ा में रहने के कारण वह अपने पति से दूर अपने परिवार के साथ रहने लगी थी। उसका एक तीन साल का बच्चा भी है। उसने बताया कि पति खर्चे के लिए पैसे नहीं देता था। इसी दौरान उसकी फोन पर खुड्डा अलीशेर निवासी युवक शरीफ खान के साथ दोस्ती हो गई। इसके बाद जब वह मिलने लगे तो उनकी आपसी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। पीड़िता ने बताया कि दोस्त होने के नाते वह उसके साथ कई बार घूमने भी गई थी और इसी दौरान उसने मेरे साथ अपने मोबाइल पर कुछ फोटो भी खींचे थे। आरोपी अब उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था और धमकी दे रहा था कि अगर उसने मेरे साथ शादी नहीं की तो वह उसको जान से मार देगा। इसके साथ ही आरोपी ने अपने फोन से ली हुई फोटो फेसबुक पर भी वायरल कर दी थी। अभी आरोपी को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed