फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Surveillance for dwarf virus in paddy intensified in Mohali; team conducts survey

Mohali News: मोहाली में धान पर बौने वायरस की निगरानी तेज, टीम ने किया सर्वे

Sat, 18 Jul 2026 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Surveillance for dwarf virus in paddy intensified in Mohali; team conducts survey
मोहाली। धान की फसल को बौने वायरस से बचाने के लिए फार्म एडवाइजरी सर्विस सेंटर मोहाली और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की संयुक्त टीम ने जिले के गांवों में सर्वे किया। टीम ने कई गांवों में धान के खेतों का निरीक्षण किया। एफएएससी के आरएस घुम्मण और पीएयू की रूबलजोत कूनर ने किसानों के साथ खेतों का दौरा किया।
विज्ञापन

उन्होंने पौधों में बौनेपन, पत्तियों के पीले होने और वृद्धि रुकने जैसे लक्षणों की जांच की। वायरस फैलाने वाले कीट व्हाइट-बैक्ड प्लांट हॉपर की भी निगरानी की गई। कुछ खेतों में इस कीट की मौजूदगी मिली। वैज्ञानिकों ने किसानों को नियमित निगरानी और लक्षण दिखने पर तुरंत कृषि विभाग या फार्म एडवाइजरी सर्विस सेंटर से संपर्क करने की सलाह दी। कीट नियंत्रण के लिए अनुशंसित कीटनाशकों की जानकारी भी दी गई। पूरे सीजन के दौरान फसल की निगरानी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed