फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Surprise inspection of food samples

Mohali News: औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

Wed, 08 Nov 2023 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Surprise inspection of food samples
पंचकूला। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करने के लिए पांच जगह औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने अनुपम इटिंग हाउस प्राइवेट लिमिटेड औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 से खोया व रसगुल्ला, गोपाल स्वीट से बेसन के लड्डू, नंद स्वीट सेक्टर-7 से खोया बर्फी, विशाल डेयरी औद्योगिक क्षेत्र से खोया व हरियाणा औद्योगिक एजेंसी से मस्टर्ड ऑयल के सैंपल लिए। सैंपल लेकर परीक्षण के लिए लैब भेजा गया। पंचकूला जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गौरव शर्मा ने अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के साथ डेयरियों, ढाबे, किरयाणा की दुकानों और अन्य स्थानों का औचक निरीक्षण किया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि खाद्य पदार्थों के नमूने लेने के बाद उन्हें खाद्य प्रयोगशाला करनाल में विश्लेषण के लिए भेजा गया। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी दुकानदार दूषित व मिलावट खाद्य पदार्थ, मिठाई बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed