{"_id":"56db28144f1c1b1c2d8b4d2f","slug":"sukhdev-singh-murder-case-solved-3-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखदेव सिंह हत्याकांड सुलझा, 2 सगे भाइयों सहित 3 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुखदेव सिंह हत्याकांड सुलझा, 2 सगे भाइयों सहित 3 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बनूड़(मोहाली)
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनूड़(मोहाली) में गांव फरीदपुर के 32 साल के युवक सुखदेव के हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक युवक सुखदेव सिंह की 23-24 दिसंबर के बीच रात को गांव भटीरस के पास स्थित एसवाईएल नहर के किनारे रहस्यमयी तरीके से हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
थाना मुखी भगवंत सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुखदेव सिंह की हत्या का आरोपी गांव भटीरस का निवासी सुरमुख सिंह पुत्र मोहन सिंह है। एएसआई मोहन सिंह ने बारीकी से जांच कर सुरमुख सिंह को पूछताछ के लिए थाने में ले आए। जब सुरमुख सिंह से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पूरी वारदात बता दी। थाना प्रभारी भगवंत सिंह ने बताया कि 23-24 दिसंबर 2015 की रात को सुखदेव सिंह शराब के नशे में था।
विज्ञापन
वह अपनी बाइक पर एसवाईएल नहर के पुल पर खड़ा था। इसी दौरान भटीरस निवासी सुरमुख सिंह पुल से गुजर रहा था, तो दोनों में तकरार हो गई। तकरार के दौरान सुरमुख सिंह का गुस्सा इतना बढ़ गया कि वह अपने घर से कुल्हाड़ी उठा लाया। घर से कुल्हाड़ी लाकर उसने पुल पर बैठे सुखदेव सिंह के सिर पर कई वार किए। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुरमुख सिंह ने खुद के पकड़े जाने के डर से मृतक सुखदेव सिंह का मोबाइल और उसकी बाइक अपने घर ले आया।
विज्ञापन
घर पर उसने हत्या के बारे में अपने भाई को बता दिया। दोनों भाइयों ने चुस्ती से बाइक की नंबर प्लेट खोलकर घर में छिपा दी। फिर उसी रात बाइक को ले जाकर एसवाईएल की झाड़ियों में छिपा दिया। सुखदेव सिंह के मोबाइल फोन से सिम निकालकर फोन को अपनी बुआ के लड़के बंटी पुत्र जोगिंदर राम निवासी गांव जैनपुर थाना शाहाबाद हरियाणा को बेच दिया।
पुलिस ने सुरमुख सिंह को गिरफ्तार कर कत्ल में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी, मोबाइल और झाड़ियों में छिपाई गई बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने सुरमुख सिंह का साथ देने के आरोप में उसके भाई सुखविंदर सिंह और बुआ के लड़के बंटी को भी गिरफ्तार किया है। एएसआई मोहन सिंह के नेतृत्व में तीनों आरोपियों को राजपुरा की अदालत में पेश किया गया। वहां कोर्ट ने तीनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।