{"_id":"615769938ebc3e624a3eb9ae","slug":"sukhbir-badal-remembered-the-difficulties-of-anganwadi-workers-when-the-assembly-elections-came-on-his-head-mohali-news-pkl428697578","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर आए विधानसभा चुनाव तो सुखबीर बादल को याद आईं आंगनबाड़ी मुलाजिमों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर पर आए विधानसभा चुनाव तो सुखबीर बादल को याद आईं आंगनबाड़ी मुलाजिमों की मुश्किलें
विज्ञापन
मोहाली। भले ही विधानसभा चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं हुई, लेकिन राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को मुलाजिम याद आ गए हैं। शुक्रवार को फेज-8 में आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले पूरे पंजाब से पहुंची महिला मुलाजिमों ने काले दुपट्टे लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं, धरने में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान एवं पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल भी पहुंचे। उन्होंने महिला मुलाजिमों को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार बनने पर पहल के आधार पर उनकी समस्याओं को दूर किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह से आंगनबाड़ी मुलाजिम फेज-8 में जुटना शुरू हो गए थे। इस मौके पर उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी वर्कर्स की अध्यक्ष हरगोबिंद कौर ने बताया कि जब से कांग्रेस सरकार आई है हमने अपनी मांग हमेशा सरकार के सामने रखी है। वहीं पहले सरकार के आदेश के मुताबिक हमारे से गांव के बच्चों को पोषण करने का हक छीन लिया गया और अब आंगनबाडी केंद्र से राशन उठाकर उसे ठेके पर देने की बात कही जा रही है। ऐसे में आंगनबाड़ी महिलाएं जिनके घर का रोजगार इस काम से जुड़ा हुआ है उनके पास अगर काम ही नहीं बचेगा तो वे कहां जाएंगी। अपनी मांगों के सिलसिले में पिछले साढ़े 4 साल से यूनियन पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को मिलने की कोशिश कर रही थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने मिलने से हमेशा इनकार किया है। अब जब नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आए हैं तो वे भी हमारी चिंताओं को दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।
इस मौके पर महिला मुलाजिमों ने कहा कि सरकार इतनी अनदेखी कर रही है कि धरना स्थल पर हमें टेंट तक लगाने की अनुमति भी नहीं दे रही है। इससे हमें भीषण गर्मी में संघर्ष करना पड़ रहा है। आज के धरना प्रदर्शन का एक ही लक्ष्य है कि हम अपनी मांगों को सरकार के कानों तक पहुंचना चाहते हैं। वहीं ऑल पंजाब आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की ओर से प्रदेश सरकार की नई नीतियों का विरोध करते हैं।