फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   suicide, student suicide, nepali student suicide, banur suicide, crime, mohali

नेपाली MBA छात्र ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट छोड़ा

Sun, 17 Apr 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Sun, 17 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
suicide, student suicide, nepali student suicide, banur suicide, crime, mohali
सुसाइड
बनूड़-राजपुरा नेशनल हाईवे नंबर-64 स्थित स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट के छात्र ने हॉस्टल के बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह मूलरूप से नेपाल का रहना वाला था। कॉलेज मैनेजमेंट ने बताया कि छात्र कुछ समय से डिप्रेशन में था। वहीं, थाना मुखी भगवंत सिंह ने कहा कि मृतक छात्र की जेब से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है। उसको पढ़ने के बाद असल कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रजाल काकरी (25) पुत्र तेजवी जंग काकरी निवासी गांव टहूण जिला तालवा नेपाल स्वाइट कॉलेज में एमबीए फाइनल ईयर का छात्र था। शुक्रवार रात वह अपने साथियों के साथ हॉस्टल के कमरे में सोया था। रात करीब एक बजे उसके साथियों ने देखा कि वह अपने बेड से गायब है। उन्होंने उसे आवाज लगाई। इसी दौरान जब उसके साथी बाथरूम में गए तो देखा कि उसका शव वहां फंदे से लटक रहा था। उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। एएसआई नरिंदर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक छात्र ने तीन पेज का सुसाइड नोट नेपाली भाषा में लिखा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजपुरा के एपी जैन अस्पताल की मोर्चरी में शव रखवा दिया गया है। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। दूसरी तरफ कॉलेज के प्रबंधक विशाल गर्ग ने कहा कि यह छात्र कई महीनों से परेशान था। पढ़ाई में भी कमजोर चल रहा था। इस संबंध में उसके परिवार के सदस्यों को भी बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed