{"_id":"57cf17984f1c1b1c56318718","slug":"suicide-mohali-suicide-chandigarh-ptl-chauk-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":" मैंगो पार्क में पेड़ से झूलता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैंगो पार्क में पेड़ से झूलता मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Wed, 07 Sep 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीटीएल चौक के पास स्थित मैंगो पार्क में मंगलवार को सैर करने आए लोगों में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब उन्होंने पेड़ से लटके एक व्यक्ति का शव देखा। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पीसीआर पार्टी व फेज-1 थाना पुलिस पहुंची। इसके बाद शव को पेड़ से उतारा गया। इसके बाद शव को फेज-6 के सरकारी अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, करीब सवा पांच बजे लोगों ने शव को पेड़ से झूलते देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना फेज-एक के एसएचओ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पार्क के किनारे पर पेड़ से रस्सी से झूल रहे शव को उतारा। मृतक की जेब से एक रुमाल मिला है। हालांकि अन्य कोई दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस मुताबिक मरने वाले व्यक्ति की उम्र करीब 40 है। उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। आस पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जिक्रयोग कि जिस जगह पर शव मिला है कि वहां काफी चहल पहल रहती है।