Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Old Kalka Road is riddled with potholes, posing a constant risk of accidents

Mohali News: ओल्ड कालका रोड पर गड्ढे ही गड्ढे, हादसों का रहता है खतरा

Mon, 23 Nov 2026 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Old Kalka Road is riddled with potholes, posing a constant risk of accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। पटियाला चौक के समीप ओल्ड कालका रोड, जिसे गोल मार्क वाली सड़क के नाम से भी जाना जाता है, इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन चुके हैं।
हैरानी की बात यह है कि करीब एक वर्ष पहले ही इस सड़क की मरम्मत करवाई गई थी, लेकिन कुछ ही समय में सड़क की हालत दोबारा खस्ताहाल हो गई है।
जगह-जगह उखड़ी सड़क और गड्ढों के कारण यहां हर समय हादसों का खतरा बना रहता है। इस मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गड्ढों से बचने के चक्कर में कई बार वाहन चालक संतुलन खो बैठते हैं, जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। वहीं, सड़क की बदहाली के साथ-साथ यहां ऑटो रिक्शा की मरम्मत करने वाले लोगों द्वारा सड़क के करीब आधे हिस्से पर कब्जा किए जाने से आवागमन की समस्या और गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पहले ही संकरी है और अतिक्रमण के कारण वाहन चालकों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती। इस वजह से यहां से आवागमन करने वाले लोग परेशान रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed