फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Suicide by drinking poisonous medicine, case registered against a person

जहरीली दवा पीकर की आत्महत्या, एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 09 Feb 2020 09:27 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Suicide by drinking poisonous medicine, case registered against a person
लांडरां/बनूड़। नजदीकी गांव के रहने वाले जगदीश सिंह ने जहरीली दवाई पीकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में राजपुरा के नजदीकी एक गांव के निवासी ललित कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई मेजर सिंह और हवलदार महिंदर सिंह ने बताया कि ललित कुमार विवाहित था और उसने जगदीश सिंह के पारिवारिक सदस्य के साथ अवैध संबंध बनाए हुए थे। इसका पता चलने पर ललित कुमार की पत्नी ने मृतक जगदीश सिंह, उसकी पारिवारिक सदस्य और अपने पति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इस मामले में जगदीश सिंह की पारिवारिक सदस्य को जेल हो गई थी और हाल ही में उसकी जमानत हुई थी। पुलिस के अनुसार जगदीश सिंह इस मामले को लेकर मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। इसी कारण उसने शुक्रवार को सुबह कोई जहरीली दवाई पी ली। इस पर उसके परिवार वाले पहले उसे बनूड़ के सिविल अस्पताल लेकर गए। यहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक जगदीश सिंह के भाई अमरजीत सिंह के बयानों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की जेब से कोई नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed