{"_id":"62e3700bb1286d28427376a8","slug":"student-of-kurali-died-in-accident-in-canada","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurali: कुराली की छात्रा की कनाडा में सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार की चपेट में आई श्वेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurali: कुराली की छात्रा की कनाडा में सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार की चपेट में आई श्वेता
Fri, 29 Jul 2022 10:58 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुराली
संवाद न्यूज एजेंसी, कुराली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 29 Jul 2022 10:58 AM IST
सार
कुराली के वार्ड नंबर 9 के निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उनकी बेटी श्वेता तीन साल से कनाडा में पढ़ाई कर रही थी। श्वेता पढ़ाई में बहुत होशियार थी और वह विदेश में जाकर पढ़ना चाहती थी।
विज्ञापन
कुराली की छात्रा की कनाडा में हादसे में मौत।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के सरी की स्टार अवेरी हिल लाइब्रेरी के नजदीक अचानक बेकाबू हुई एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रही कुराली की छात्रा श्वेता को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से जख्मी श्वेता की सरी के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई। मृतका के माता-पिता ने पंजाब सरकार से उनकी पुत्री के शव को भारत लाने और मामले की जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
कुराली के वार्ड नंबर 9 के निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उनकी बेटी श्वेता तीन साल से कनाडा में पढ़ाई कर रही थी। श्वेता पढ़ाई में बहुत होशियार थी और वह विदेश में जाकर पढ़ना चाहती थी। उसकी इच्छा पूरी करने के लिए उन्होंने बहुत मुश्किलों से उसे कनाडा भेजा था। कनाडा के सरी की स्टार अवेरी हिल लाइब्रेरी के पास एक तेज रफ्तार कार ने श्वेता को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
संजीव कुमार ने बताया कि उनकी बेटी की पहचान वाली एक लड़की ने फोन करके उनको जब इस हादसे की जानकारी दी तो उनके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। संजीव कुमार एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करते हैं। उन्होंने सरकार से बेटी का शव भारत लाने की अपील की है। श्वेता ने कुराली के सरकारी गर्ल्स स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की थी।
विज्ञापन