फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Student injured in road accident

सड़क दुर्घटना में छात्रा घायल

Sat, 29 Feb 2020 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Student injured in road accident
खरड़। खरड़-मोरिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडुआं की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार शीतल पुत्री विजय कुमार निवासी गांव जनेकर जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश अपनी सहेली के साथ एक्टिवा नंबर पीबी-46-एल-2954 पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडुआं जा रही थी। जब वह गांव रुड़की पुख्ता के पास स्लिप रोड़ पर पहुंची तो एक कार चालक ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी जिस कारण दोनों युवतियां गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक्टिवा के पीछे बैठी शीतल के सिर में गंभीर चोट लग जाने के कारण राहगीरों ने उसे तुरंत सरकारी अस्पताल खरड़ पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक चिकित्सा देकर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घडुआं पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed