फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Student injured after being hit by gutter in school, fears loss of eyesight

Mohali News: स्कूल में गाटर के लगने से स्टूडेंट घायल, आंख की रोशनी जाने का डर

Sat, 06 Dec 2025 12:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Student injured after being hit by gutter in school, fears loss of eyesight
कुराली। सनफील्ड स्कूल कुराली में चल रहे बिल्डिंग निर्माण कार्य के दौरान एक स्टूडेंट घायल हो गया। स्टूडेंट को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे के कारण उसकी आंखों की रोशनी जाने का डर है। मास्टर कॉलोनी के रहने वाले सूरज कुमार और पूजा रानी ने बताया कि उनका बेटा पुनीत शर्मा कुराली के सनफील्ड स्कूल में आठवीं क्लास में पढ़ता है। स्कूल में बिल्डिंग निर्माण का काम चल रहा है लेकिन बच्चों की सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध नहीं किया गया है। विद्यार्थियों के निकलने वाले रास्ते में एक लोहे का गाटर बाहर निकला हुआ है। रास्ता पार करते समय पुनीत अचानक अपने साथी के साथ दीवार से बाहर निकले लोहे के गाटर से टकरा गया। इससे उसकी आंख और माथे पर चोट लगी है। स्कूल प्रबंधक ने उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सूरज ने बताया कि जब पुनीत के साथ हुए हादसे के बारे में पता चला तो वह भी अस्पताल पहुंचे। आंख की हालत देखते हुए डॉक्टरों ने पुनीत को पीजीआई ले जाने की सलाह दी। स्कूल प्रबंधकों ने पुनीत को पीजीआई ले जाने के लिए गाड़ी देने से भी मना कर दिया और वह स्वयं प्रबंध करके उसे पीजीआई ले गया।पुनीत का पहले पीजीआई और फिर मोहाली के फेज-6 अस्पताल में इलाज करवाया। डॉक्टरों ने बताया कि उसके माथे और आंख की हड्डी में फ्रैक्चर है, जबकि रेटिना को नुकसान पहुंचने से उसकी रोशनी जाने का भी डर है। इतना कुछ होने के बाद भी स्कूल प्रबंधकों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और इलाज की कोई कोशिश नहीं की।
विज्ञापन

शिकायत देकर इंसाफ की मांग
पुनीत के माता-पिता ने स्कूल प्रबंधकों की लापरवाही को लेकर जिला पुलिस के पास लिखित शिकायत दी है और इंसाफ की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टूडेंट स्कूल टाइम में घायल हुआ था और स्कूल स्टाफ उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले गया था। - हुंदल, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed