{"_id":"66bb6e21c163469ba30493cb","slug":"student-beaten-after-school-for-stepping-on-shoes-mohali-news-c-71-1-mli1007-118108-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जूते पर पैर लगने पर स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जूते पर पैर लगने पर स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र को पीटा
Tue, 13 Aug 2024 08:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Tue, 13 Aug 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
गांव शाहीमाजरा के निजी स्कूल के बाहर हुई घटना, घायल फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। गांव शाहीमाजरा में स्कूल से पढ़कर निकले दसवीं के छात्र पर रंजिश के चलते चार लड़कों ने हमला कर दिया। इस हमले में छात्र गंभीर रूप में घायल हो गया, जिसे मौके पर पहुंची पीसीआर ने फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में पता चला है कि घायल के सिर और हाथ-पैर में काफी चोट आई है। घायल के कहने पर डॉक्टर ने थाना पुलिस को पूरी सूचना दे दी है।
गांव बलौंगी निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह शाहीमाजारा के निजी स्कूल में दसवीं का छात्र है। करीब 15 दिन पहले स्कूल में जब सभी छात्र सुबह प्रार्थना के लिए जा रहे थे तो गलती से एक सातवीं के छात्र के पहने जूते पर पैर लग गया। इस पर छात्र ने उसे गाली दी तो बदले में उसने भी गाली दे दी। इसके बाद उसी दिन दोपहर को सातवीं के छात्र ने बड़ी कक्षा के दोस्तों को बुलाकर उसे स्कूल के बाहर घेर लिया और कहा कि वह उससे माफी मांगे, तभी वह उसे वहां से जाने देगा। इस पर उसने माफी मांगी और वहां से चला गया। करीब 15 दिन बाद गत सोमवार को स्कूल की छुट्टी के बाद सातवीं कक्षा के छात्र ने फिर बाहर से चार लड़के बुलाए, जिनके हाथ में डंडे और चाकू थे। उन्होंने संदीप को छुट्टी के बाद बाहर पकड़ लिया और पीटने लगे। इसके बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायल को बचाया और पीसीआर बुलाई।