फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   strike, puda worker on hunger strike, worker bycott puda Auction and draw in mohali

पुडा मुलाजिम करेंगे नीलामी और ड्रॉ का बायकॉट

Mon, 04 Apr 2016 08:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली Updated Mon, 04 Apr 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
strike, puda worker on hunger strike, worker bycott puda Auction and draw in mohali
पुडा - फोटो : फाइल
पुडा मुलाजिमों की भूख हड़ताल सोमवार को 133वें दिन में प्रवेश कर गई। इस दौरान मुलाजिमों ने काली झंडियां लेकर पूरे शहर में रोष मार्च निकाला। वहीं, गुरदेव सिंह व अमरजीत सिंह भूख हड़ताल पर बैठे। इसके बाद मुलाजिमों ने एक आपात मीटिंग की। इसमें तय किया गया है कि गमाडा की ओर से भविष्य में की जाने वाली नीलामी व विभिन्न प्रोजेक्टों के ड्रॉ का मुलाजिम बायकॉट करेंगे।
विज्ञापन


पुडा तालमेल संघर्ष कमेटी के कन्वीनर बलजिंदर सिंह बिल्ला ने बताया कि 26 जनवरी, 2016 को पुडा तालमेल संघर्ष कमेटी के मेंबर शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा से मिले थे। इसके बाद 17 फरवरी, 2016 को मुलाजिमों ने पुडा के चेयरमैन कम मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। सीएम ने प्रिंसिपल सचिव एसके संधू से कहा था कि जल्द ही उनकी मीटिंग करवाई जाए। साथ ही मामले को हल किया जाए।
विज्ञापन


23 फरवरी, 2016 को अकाली दल के हलका इंचार्ज हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा ने पुडा भवन में आकर मुलाजिमों को आश्वासन दिया था कि उनकी मांगों को जल्द पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी काफी समय बीच चुका है, लेकिन अब तक कोई भी बात सिरे नहीं चढ़ पाई है। ऐसे में उन्होंने तीखे संघर्ष का फैसला लिया है। ऐसे में किसी भी मुलाजिमों को कोई नुकसान होता है तो इसके लिए पुडा के मुख्य प्रशासक जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर परगट सिंह विर्क, बलबीर मसीह, मनजीत सिंह, शमशेर सिंह, हरकेश सिंह, हरि सिंह, चरनजीत कौर, परमिंदर कौर, ऊमा जोशी, वीर चंद, कुलदीप सिंह, नराता राम, शाम सिंह, परमजीत  सिंह, भाग सिंह मौजूद थे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed