फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Strike on Puda Bhavan today against the increase in water rates

पानी की दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ पुडा भवन पर धरना आज

Sun, 09 Feb 2020 09:33 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Strike on Puda Bhavan today against the increase in water rates
मोहाली। गमाडा के अंतर्गत आते सेक्टरों में पानी की दरों में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ सोमवार को स्थानीय लोगों और उनके साथ वार्ड के पार्षदों की ओर से धरना दिया जाएगा। पुडा भवन के सामने दिए जा रहे धरने में गमाडा के अंतर्गत आते सेक्टर 66 से 69, 76 से 80 के सभी निवासी और इन इलाकों के पार्षद पुडा भवन के सामने धरने पर बैठेंगे। पानी की लगातार बढ़ाई जा रही दरों के खिलाफ आम लोगों से लेकर पार्षद तक संघर्ष करते आ रहे हैं। इससे पहले भी पार्षदों ने नगर निगम के दफ्तर के बाहर इसी मामले को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। नगर निगम के खिलाफ विरोध में लोगों ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी कीमत पर यह धक्केशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक संघर्ष को तेज करने के लिए करीब दो दिन पहले उक्त सेक्टरों के लोगों ने एकजुट होकर एक मीटिंग भी की थी। इस दौरान लोगों का कहना था कि उनके इलाके में पानी की दरें 5.5 गुणा बढ़ा दी गई हैं। जो कि बिल्कुल गलत है और कई बार गमाडा के अधिकारियों के अलावा जिला प्रशासन, गमाडा के मंत्री तक कई बार पानी के रेट शहर के अन्य सेक्टरों और फेजों के बराबर पानी की दरें करने की मांग कर चुकें है। लेकिन इसको लेकर विभाग की ओर से कोई कारवाई न होने से लोगों में काफी रोष पाया जा रहा है। लोगों ने अब साफ कर दिया है कि अगर गमाडा ने पानी की दरें शहर के अन्य इलाकों के बराबर नहीं की तो उनकी ओर से नगर निगम के खिलाफ संघर्ष ओर तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार ने नहीं सुनी तो लेंगे कोर्ट की शरण
इस संबंधी सेक्टर-69 के पार्षद सतवीर सिंह धनोआ ने बताया कि वे इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री, संबंधित मंत्रियों और विभाग को कई बार मिल चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि पानी के रेट बाकी शहर के रेटों के बराबर करने के साथ पिछले सालों का रिफंड वापस लिया जाएगा। अगर सरकार आनाकानी करती है तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि हजारों परिवारों ने मजबूर होकर गमाडा और सरकार के खिलाफ संघर्ष शुरू किया है। इस मीटिंग के दौरान सरकार से न्याय प्राप्त करने के लिए हल किया जाएगा। जिसमें पानी का बढ़ा हुआ बिल नहीं देना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की हाउस मीटिंग में पास हो चुका प्रस्ताव
नगर निगम की हाउस मीटिंग में भी पानी की बढ़ाई गई कीमतों को लेकर मुद्दा उठ चुका है। पानी की कीमतों को कम करने के लिए मेयर कुलवंत सिंह की अगुवाई में इस संबंधी प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास किया गया था। लेकिन 8 महीने बीत जाने के बाद भी सरकार की तरफ से इसे मंजूरी नहीं दी गई।

शहर में पानी के रेट दो तरह के
मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली शहर में पानी के दो तरह के रेट हैं। पुुराने सेक्टरों में प्रति हजार लीटर का रेट 1.80 रुपये नगर निगम की ओर से वसूला जाता है। जबकि वहीं गमाडा की ओर से अपने अंतर्गत आने वाले एरिया में प्रति हजार लीटर के 9.80 रुपये वसूले जाते हैं। इसी बात को लेकर यह संघर्ष चल रहा है कि इसे कम करके एक समान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed