फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Strike of health department officials and PCMSA postponed till 23rd

Mohali News: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और पीसीएमएसए की हड़ताल 23 तक टली

Mon, 20 Jan 2025 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Strike of health department officials and PCMSA postponed till 23rd
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। पंजाब स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और पीसीएमएसए (पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन) के बीच शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसके बाद पीसीएमएसए ने सरकार के दिए गए आश्वासन पर हड़ताल को 23 जनवरी तक टाल दिया है।
स्वास्थ्य विभाग के तैयार किए गए प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई और अंत में पीसीएमएसए ने उनके प्रस्तावों का समर्थन किया। पीसीएमएसए को बताया कि संबंधित अधिसूचना शीघ्रता से अगले हफ्ते तक जारी की जाएगी।
विज्ञापन

पीसीएमएसए ने सरकार पर विश्वास जताते हुए और स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधिसूचना के शीघ्र जारी करने की कोशिशों की सराहना की, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल के मौलिक मुद्दों को प्रभावी रूप से हल करने का लक्ष्य रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पीसीएमएसए ने आंदोलन की तारीख में चार दिन का स्थगन करने की घोषणा की है। पीसीएमएसए ने यह कदम इस विश्वास के साथ उठाया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से समाधान के लिए सटीक कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा पीसीएमएसए की आगामी सामान्य बैठक 23 जनवरी को शाम 5 बजे आयोजित की जाएगी जिसमें संगठन के भविष्य के कदमों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed