{"_id":"6a70ff66f1300bb4a10e324f","slug":"strike-municipal-council-wards-turn-into-dumping-grounds-stench-makes-life-unbearable-mohali-news-c-71-1-spkl1025-145533-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल : डंपिंग ग्राउंड बने नगर परिषद के वार्ड, दुर्गंध से जीना हुआ दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल : डंपिंग ग्राउंड बने नगर परिषद के वार्ड, दुर्गंध से जीना हुआ दुश्वार
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी रही। इसके चलते पूरे शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगने से नागरिकों में स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। शहर के प्रमुख मार्गों से लेकर रिहायशी इलाकों तक कचरे के बड़े-बड़े ढेर जमा हो गए हैं। नियमित सफाई कार्य ठप होने से वातावरण में दुर्गंध फैल रही है। लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल होता जा रहा है। इसके अलावा जीना दुश्वार हो गया है। गंदगी के बीच मक्खियों और मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। इससे नागरिकों में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका गहराने लगी है। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में लोहगढ़, ढकोली, बलटाना और के-एरिया शामिल हैं।
प्रभावित क्षेत्र और जनस्वास्थ्य की चिंता
लोहगढ़ पार्क के सामने मौजूद सेवा केंद्र के आसपास कचरे का अंबार लगा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ढकोली में गुरुद्वारा बाउली साहिब के निकट नाले के किनारे गंदगी लगातार बढ़ रही है। बलटाना की ट्रिब्यून रोड पर भी कूड़ा लंबे समय से नहीं उठाया गया है। शहरवासियों का कहना है कि जल्द समाधान न होने पर डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने राज्य सरकार और नगर परिषद प्रशासन से हड़ताल समाप्त कराने तथा विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है।