फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Strike in Tehsil, more than 500 people returned disappointed

Mohali News: तहसील में हड़ताल, मायूस होकर लौटे 500 से अधिक लोग रजिस्टि्रयों का काम रहा ठप, सरल केंद्र में आरसी और डीएल का काम भी नहीं हुआ

Wed, 14 Aug 2024 08:17 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 08:17 PM IST
विज्ञापन
Strike in Tehsil, more than 500 people returned disappointed
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित तहसील और सरल केंद्र पर करीब 500 लोगों के बुधवार को काम नहीं हुए और उन्हें मायूस होकर घर लौटना पड़ा। बता दें कि वेतनमान को लेकर क्लर्क तीन दिन से हड़ताल पर हैं। जिसके चलते तहसील में रजिस्टि्रयों का काम ठप रहा। कालका व पंचकूला के सरल केंद्रों पर भी आरसी और डीएल के काम न होने से लोग परेशान दिखे। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवाने और गाड़ियों के डॉक्यूमेंट्स बनवाने के लिए सैकड़ों लोग पंचकूला के तहसीलों व सरल केंद्रों में आए। हड़ताल के कारण उन्हें बिना काम करवाए ही घर वापस जाना पड़ा। लोगों ने एसडीएम से मुलाकात की कोशिश की लेकिन एसडीएम के फील्ड विजिट पर होने के कारण लोग उनसे नहीं मिल पाए। क्लर्कों के अनुसार अगर सरकार उनकी मांग पर विचार नहीं करती है तो हड़ताल आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


सरल केंद्र में दो दिन एसडीएम ने अपने लेवल पर काम करवाया

मांगों को लेकर क्लर्क सोमवार से हड़ताल पर हैं। सोमवार व मंगलवार को जिले की किसी भी तहसील में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां नहीं हुईं लेकिन इन दोनों दिनों में सरल केंद्रों में काम हुए थे। दरअसल, पंचकूला के एसडीएम गौरव चौहान ने सोमवार को कंप्यूटर ऑपरेटर को क्लर्क की सीट पर बिठाकर उनके काम करवाए और करीब 200 से ज्यादा लोगों के काम हुए। ऐसे ही दूसरे दिन मंगलवार को कंप्यूटर ऑपरेटर ने जब क्लर्क का काम करने से मना कर दिया तो असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट को क्लर्क की सीट पर बैठाकर लोगों के काम करवाए। दूसरे दिन मंगलवार को भी करीब 250 लोगों के काम हुए। तीसरे दिन न तो कंप्यूटर ऑपरेटरों ने क्लर्कों का काम किया और न ही असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ने। ऐसे में बुधवार को काम बंद रहा। करीब 180 से ज्यादा लोगों ने पंचकूला के सरल केंद्र में काम के सिलसिले में ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट ली थी।
विज्ञापन


क्या कहना है क्लर्क एसोसिएशन के प्रधान का

पंचकूला जिला के क्लर्क एसोसिएशन के प्रधान अर्जुन गुलिया ने बताया कि तीन दिन से वेतनमान बढ़ाने को लेकर सरकार से बातचीत नहीं हुई है। 20 अगस्त तक सभी क्लर्क काम बंद रखेंगे और हड़ताल पर रहेंगे। अगर फिर भी सरकार उनकी मांगों पर विचार कर कार्रवाई नहीं करती है तो हक की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहना है लोगों का

-सेक्टर 20 निवासी विवेक ने बताया कि लाइसेंस के काम के सिलसिले में वह सरल केंद्र में सुबह 9 बजे पहुंच गए। सुबह से एक भी व्यक्ति का काम नहीं हुआ था। उन्होंने सरल केंद्र के पास मौजूद बाकी लोगों के साथ मिलकर सरल केंद्र के कर्मियों से काम करने की गुहार लगाई, लेकिन क्लर्क की सीट पर न तो कोई बैठा और न ही किसी ने उनका काम किया। जिसके बाद वह घर वापस चले आए।


-सेक्टर 20 के अमरिंदर सिंह ने बताया कि उनकी गाड़ी की पासिंग हुई है और आरसी रिन्यू करवाना था। उसके लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट बुधवार की ली थी। क्लर्क के हड़ताल पर होने के कारण उनका काम नहीं हुआ। कंप्यूटर ऑपरेटरों ने कहा कि जब तक क्लर्क फाइल चेक कर मार्क नहीं करता तब तक वह काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed