फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Strictness prevailed on New Year's Day: Police kept vigil in the markets of Phase 3B2, Phase 7 and Sector 70.

नए साल पर रही सख्ती : फेज-3बी2 की मार्केट, फेज-7 और सेक्टर-70 में रहा पुलिस का पहरा

Fri, 02 Jan 2026 12:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Strictness prevailed on New Year's Day: Police kept vigil in the markets of Phase 3B2, Phase 7 and Sector 70.
मोहाली। जिले में नए साल के जश्न को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। प्रमुख बाजारों, एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स और चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात था। खास तौर पर फेज-3बी2 की मार्केट, फेज-7 और सेक्टर-70 में पुलिस का विशेष बंदोबस्त रहा। यहां बड़ी संख्या में लोग नए साल का स्वागत करने पहुंचे। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की। कई जगहों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर गाने चलाए। जहां लोगों ने जश्न मनाया, लेकिन रात 12 बजे के बाद पुलिस ने सभी बाजारों को खाली करवा दिया। हुड़दंग और शोर-शराबे पर सख्ती से रोक लगाई गई, जिससे किसी भी तरह की अव्यवस्था पैदा न हो। खरड़ और जीरकपुर जैसे सीमावर्ती इलाकों में भी विशेष नाके लगाए गए। यहां ड्रिंक एंड ड्राइव, तेज रफ्तार और महिला उत्पीड़न जैसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा के मद्देनजर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने मॉक ड्रिल की। कई बार और क्लबों में भी औचक जांच की गई। रात के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। महिला सुरक्षा को पुलिस ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी। किसी भी तरह की छेड़छाड़ या उत्पीड़न पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी पहले से दी गई थी। पुलिस की सतर्कता के चलते कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। 31 दिसंबर की रात से ही जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed