{"_id":"60775b0e8ebc3e8ca76f817c","slug":"street-dogs-became-problem-in-nayagaon-mohali-news-pkl4103863179","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयागांव में घर से बाहर निकलने में डर रहे लोग, लावारिस कुत्ते बने परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयागांव में घर से बाहर निकलने में डर रहे लोग, लावारिस कुत्ते बने परेशानी का सबब
विज्ञापन
नयागांव। शहर में घूम रहे लावारिस कुत्ते लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। नयागांव में लावारिस कुत्तों के डर से लोग घर से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं।
बता दें कि यह मामला नगर परिषद की बैठक में कई बार उठाया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोगों को कहना है कि कुत्ते बच्चों पर हमला कर देते हैं। अधिकारियों को इस संबंधी शिकायत दी गई है, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीछे दौड़ते हैं कुत्ते
लावारिस कुत्ते लोगों के पीछे दौड़ते हैं। कुछ समय से यह समस्या और ज्यादा बढ़ गई है। नगर परिषद के अधिकारियों को इस दिशा में कदम उठाकर लोगों को राहत दिलानी चाहिए। - सतिंदर शर्मा, समाजसेवी वार्ड-1
विज्ञापन
सैर करने नहीं जा पा रहे
लावारिस कुत्तों के कारण घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। कुत्तों का आतंक इतना बढ़ गया है कि एक माह से लोग सैर पर जाने से भी डर रहे हैं। - गुरदीप सिंह, निवासी दशमेश नगर
करवाया जाएगा समाधान
कुत्तों की समस्या पूरे नयागांव में है। कमेटी गठित होने के बाद पहली बैठक में यह मुद्दा उठाया जाएगा और इस समस्या का समाधान करवाया जाएगा। - विनोद विंदोलिया, पार्षद वार्ड-20 नयागांव
लोगों को समस्या का समाधान करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द लावारिस कुत्तों की नसबंदी का काम शुरू होगा, ताकि कुत्तों की बढ़ रही संख्या पर अंकुश लगाया जा सके। - राम गोपाल, सैनिटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद नयागांव।