{"_id":"5d279fdf8ebc3e6d216fcff4","slug":"stop-construction-mohali-news-pkl344057455","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉल के निर्माण पर भड़के लोग, काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉल के निर्माण पर भड़के लोग, काम रुकवाया
विज्ञापन
मॉल के निर्माण का विरोध कर रहे लोगों को समझाते सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू व अन्य अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। सेक्टर-70 जुबली वॉक मॉल के बेसमेंट के निर्माण का वीरवार देर शाम को होमलैंड और माई फेयर सोसायटी के लोगों ने विरोध करते हुए काम बंद करवा दिया। इसके बाद मौके पर सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और एसडीएम जगदीश सहगल पहुंचे। काम का जायजा लेने के बाद उन्होंने लोगों को शांत करवाया और विश्वास दिलाया कि मॉल के निर्माण से किसी को परेशानी नहीं होगी।
सोसायटी के निवासी एपी सिंह डिंपी ग्रेवाल, प्रेमिका अरोड़ा, मनवीर कौर, श्वेता सेतिया ने बताया कि उनकी सोसायटी के बिल्कुल सामने मॉल बन रहा है। वह बिल्डिंग का काम नहीं रुकवाना चाहते, लेकिन उन्हें भी इसके निर्माण से कोई मुश्किल नहीं आनी चाहिए। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही मिट्टी खिसकने से उनकी सड़क का काफी हिस्सा टूट गया था और आज लेबर ने सड़क पर ही गड्ढे खोद दिए है, ंजिस कारण उनको आने-जाने में भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। इन लोगों का कहना था कि यह सड़क पहले ही काफी समय बाद बनी है, लिहाजा वह इस सड़क का नुकसान नहीं होने देंगे।
एसडीएम जगदीप सहगल, तहसीलदार गुरप्रीत सिंह ढिल्लों और गमाडा के अधिकारियों ने बिल्डिंग का जायजा लिया। एसडीएम ने मॉल मालिक को कहा कि उनकी बिल्डिंग के कारण सोसायटी को कोई नुकसान न पहुंचे। इस संबंध में काम सही ढंग से करने की हिदायत दी गई और सोसायटी में रह रहे लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाने का भरोसा दिया गया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह गमाडा के इंजीनियर्स की टीम आएगी, जो निरीक्षण कर सुनिश्चित करेगी कि बिल्डिंग का काम किस तरह सुरक्षित तरीके से साथ पूरा हो सकता है। फिलहाल कंपनी की लेबर ने सड़क पर खोदे गए गड्ढों को बंद कर दिया है। इस मौके पर काउंसलर सुरिंदर राजपूत और कंपनी के इंजीनियर ने भरोसा दिया कि यदि सड़क का किसी भी तरह का नुकसान होता है तो वह सोसायटी को सड़क दोबारा बनाकर देंगे। लोगों को शांत करने के लिए थाना प्रमुख मटौर पुलिस पार्टी समेत पहुंचे, जिन्होंने सोसायटी के लोगों को विश्वा दिलाया कि किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।