{"_id":"5e7cfc718ebc3e78b622faf5","slug":"ssp-came-out-on-the-streets-in-the-middle-of-the-night-filled-with-enthusiasm-in-curfew-mohali-news-pkl3707189186","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात सड़कों पर निकले एसएसपी, कर्फ्यू में तैनात मुलाजिमों में भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात सड़कों पर निकले एसएसपी, कर्फ्यू में तैनात मुलाजिमों में भरा जोश
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना के खिलाफ जंग के लिए राज्य सरकार ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। पूरे राज्य में कर्फ्यू लगा हुआ है। लोगों के घरों से निकलने पर मनाई है। वहीं, पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। ऐसे में स्थिति का जायजा लेने और मुलाजिमों में जोश भरने के लिए गत मंगलवार रात एसएसपी कुलदीप सिंह चहल खुद सड़क पर उतर गए है। उन्होंने कुराली से लेकर लालड़ू तक लगाए गए नाकों का जायजा लिया। इसके साथ ही सारे मुुलाजिमों में जोश भरा। उन्होंने मुलाजिमों को कहा कि जो वह ड्यूटी दे रहे हैं। उससे बड़ी कोई समाज सेेवा नहीं है। इस दौरान वह अपने हाथों से कई लोगों की जिंदगी बचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान मुलाजिमों को कहा कि इस समय में अपनी सेवाओं में कोई कमी न आने दें। इसके अलावा लोगों से बड़े ही प्यार से पेश आए। जहां तक हो सके कि उन्हें सख्ती से नहीं बल्कि प्यार से समझाने की कोशिश करें।
अगर कोई व्यक्ति समझाने पर भी बाज नहीं आता है तभी उस पर केस आदि दर्ज करने की प्रक्रिया की जाए। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि कोरोना के खिलाफ जंग में पूरा सहयोग दें। जब सब मिलकर घर पर रहेंगे, तभी सारे लोग सुरक्षित रह पाएंगे। वरना यह वायरस चपेट में ले लेगा।
हेलो नहीं, नमस्ते कहे
एसएसपी ने पुलिस मुलाजिमों को समझाया कि वह किसी से भी हेलो न करें। बल्कि नमस्ते या सत श्री अकाल ही करें। जहां तक हो सके खुद भी दस्ताने और मास्क पहनें। इसके अलावा लोगों को भी इस बारे में जागरूक करें। इसके साथ ही जहां तक हो सके भीड़ से दूर रहें।