फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Spy Jasbir Singh had taken YouTuber Jyoti Malhotra with him to Pakistan

Mohali News: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को अपने साथ पाकिस्तान ले गया था जासूस जसबीर सिंह

Mon, 09 Jun 2025 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Spy Jasbir Singh had taken YouTuber Jyoti Malhotra with him to Pakistan
मोहाली। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार आईएसआई एजेंट जसबीर सिंह यू-ट्यूबर से रिमांड के दौरान पूछताछ में कई मामले सामने आए हैं। गिरफ्तारी के बाद जसबीर सिंह स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) के पास दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर है। उसकी गिरफ्तार दोस्त यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से भी स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने पूछताछ के लिए बुलाया और काफी घंटे तक उससे पूछताछ की।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार हरियाणा के हिसार की रहने वाली 32 साल की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने पूछताछ में बताया कि जसवीर उसको तीन-चार बार दिल्ली ले गया था और वहां पर कई लोगों से मिलवाया था। हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तान-डे पर 14 अगस्त को भी ज्योति मल्होत्रा उसके साथ ही थी। जबकि जिन लोगों को सिर्फ डिजिटल इनविटेशन मिला था, उन्हीं को इस कार्यक्रम में आने की अनुमति थी, लेकिन दानिश के साथ नजदीकी होने की वजह से जसबीर को अनुमति थी, इसलिए वह ज्योति मल्होत्रा को भी अपने साथ पाकिस्तान ले गया था।
विज्ञापन


लंबे समय से ज्योति मल्होत्रा से जुड़ा था जसबीर

हालांकि पुलिस ज्योति मल्होत्रा के फोन और सोशल मीडिया अकाउंट्स भी खंगाल रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि जसबीर ज्योति को पैसे देकर आर्थिक मदद करता आ रहा है। लेकिन वह उसको पैसे क्यों और किसके कहने पर दे रहा था, उसके खाते खंगाले जा रहे हैं। जसबीर के लैपटॉप में जांच में पता चला कि आईएसआई एजेंट जसबीर ने 3-4 एप्लीकेशन डाउनलोड की थी। वह क्या थी इसका पता नहीं चला, क्योंकि ज्योति की गिरफ्तारी के बाद से ही उसने लैपटॉप की कई एप्लीकेशन डिलीट कर दी थी। इसको लेकर फॉरेंसिक टीम डाटा रिकवरी में जुट गई है। एसएसओसी को उम्मीद है कि डेटा रिकवर होने से कईं खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जसबीर के मोबाइल में जो पाकिस्तान के 150 कांटेक्ट नंबर मिले हैं वह ज्यादातर आईएसआई और आर्मी ऑफिसर के नंबर हैं। जिनसे जसबीर बातचीत करता था। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि पाकिस्तान के जो भी लोग इससे बात करते थे वह ज्यादातर यह कहते थे कि पाकिस्तान की अच्छी-अच्छी वीडियो डालो हमारी ज्यादा से ज्यादा प्रमोशन करो। इसमें खास बात यह है कि उसमें जसबीर को कहा गया था कि यूथ को ज्यादा से ज्यादा हमारे साथ मिलाओ। जांच में यह भी सामने आया कि पाकिस्तान का ज्यादा फोकस इंडिया के यूथ पर है। सूत्रों के अनुसार जांच में सामने आया कि दानिश खास तौर पर लड़कियों को अपने साथ ज्यादा शामिल करने की इच्छा रखता था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed