{"_id":"57c342914f1c1b9045d4ee96","slug":"sports-badminton-trial-ower-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Mon, 29 Aug 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू में हुआ नार्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर में 7 से 9 सितंबर को होने वाली सब जूनियर पंजाब स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए रविवार को फेज-5 के स्पोर्ट्स स्टेडियम में मोहाली जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से ट्रायल हुए। अंडर-11, 13 व 15 आयु वर्ग के ट्रायल में बड़ी संख्या में लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। एसोसिएशन के महासचिव परमिंदर शर्मा और वाइस प्रेसिडेंट एनएस गिल ने बताया कि उक्त आयु वर्ग के ट्रायल में सिंगल और डबल खेलने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया है। लड़कियों के अंडर-11 आयु वर्ग में अश्नूर कौर व प्राची जोशी का सिंगल और डबल में वहीं लड़कों के सिंगल व डबल में हेमंत धवन व संत परवान सिंह का चयन किया गया है। लड़कियों के अंडर-13 आयु वर्ग में मेहनूर व महक और डबल में महक व प्राची जोशी, लड़को के सिंगल में संतपरवान व केशव और डबल में प्रतीक सेखों व अमनदीप सिंह का वहीं अंडर-15 लड़कियों के सिंगल में गरिमा व सीरत और डबल में मेहनूर व सीरत, लड़कों के सिंगल में मनवीर व संचित और डबल में प्रतीक व सूर्यांश शामिल हैं। शर्मा ने बताया कि बैडमिंटन कोच कशिश की देखरेख में ट्रायल लिए गए।
विज्ञापन