फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Speeding Creta rams into Canter after sudden braking; three dead

Mohali News: अचानक ब्रेक लगाने पर कैंटर में जा घुसी तेज रफ्तार क्रेटा, तीन की मौत

Wed, 08 Jul 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Speeding Creta rams into Canter after sudden braking; three dead
मोहाली। भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में नवविवाहित दंपती सहित तीन लोगों की मौत हो गई। 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही क्रेटा कार आगे चल रहे कैंटर के अचानक ब्रेक लगाने के बाद उसमें जा घुसी।
विज्ञापन

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता भी शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बजेहड़ी टोल प्लाजा के पास हुआ। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय प्रत्युष जैन, उनकी 26 वर्षीय पत्नी हर्षिता निवासी गांव महितपुर जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) और 65 वर्षीय सुरेश कुमार निवासी गांव देहल जिला ऊना के रूप में हुई है। सुरेश पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अधिवक्ता थे और गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, तीनों जींद में एक शादी समारोह से क्रेटा कार से लौट रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रहे कैंटर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। प्रत्यक्षदर्शी केशव ने बताया कि क्रेटा की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी। अचानक लगी ब्रेक से क्रेटा नहीं रुकी और सीधे कैंटर के पिछले हिस्से से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed