फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Speeding car hits bike, one dead

Mohali News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

Tue, 12 Dec 2023 10:50 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Tue, 12 Dec 2023 10:50 AM IST
विज्ञापन
Speeding car hits bike, one dead
कुराली ओवरब्रिज के पास हादसा, भाभी और भतीजे का सिविल अस्पताल खरड़ में चल रहा इलाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कुराली। बाइक पर परिवार के साथ घर लौट रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने कुराली ओवरब्रिज के पास सामने से टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी और बेटा जख्मी हो गए। इस संबंध में थाना सिटी कुराली पुलिस ने मृतक के भाई शिंटू शर्मा वासी ढकोली की शिकायत पर गाड़ी के नंबर के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता शिंटू शर्मा ने बताया कि वह और उनका भाई दिनेश नवांशहर के पास पड़ते गांव प्रेम नगर से लौट रहे थे। उनके भाई के साथ उनकी पत्नी सीता देवी और बेटा मनीष भी था। जब वे रात करीब 11 बजे कुराली ओवरब्रिज के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार में एक कार आई, जिसके चालक ने उनके भाई की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इतने में गाड़ी थोड़ी देर रुकी तो उन्होंने उसका नंबर नोट कर लिया। वहीं चालक उनके भाई, भाभी और बेटे की गंभीर हालत देखकर मौके से कार समेत फरार हो गया। घटना के बाद राहगीरों की मदद से मौके पर एंबुलेंस को बुलाकर तीनों को खरड़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उनके भाई को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी भाभी और भतीजा का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी भाई के शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम होने के बाद शव मिलेगा और उसके बाद वे भाई का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने पुलिस से कार चालक को पकड़कर इंसाफ देने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed